Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान में पालकमंत्री ने विंटेज कार की सवारी का लिया आनंद 

ठाणे [ युनिस खान ] राष्ट्रीय सडक सुरक्षा अभियान में मैकलारेन, फेरारी, लेम्बोर्गिनी, रोल्स-रॉयस, बेंटले, एल्विस, डॉज, बुडिल, कैडिलैक, फोर्ड, हडसन, ट्रायम्फ, बीएसए, हार्ले-डेविडसन ने ठाणे के नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया। जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘विंटेज कार की सवारी’ का अनुभव लिया।
       गणतंत्र दिवस के मौके पर ठाणे और मुंबई ट्रैफिक पुलिस और रेमंड ने मिलकर ठाणे में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लक्जरी कार की रैली व प्रदेशनी का आयोजन किया।जिसमें  रेमंड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया, ठाणे के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर समेत आने पुलिस अधिकारी व विविध क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। सुपर कार ड्राइव बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई और ठाणे के रेमंड मैदान में समाप्त हुई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए ठाणे के पालकमंत्री मंत्री शिंदे ने कहा कि सड़क सुरक्षा समय की जरूरत है। उन्होंने ठाणे में ट्रैफिक पुलिस की अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से करने के लिए प्रशंसा की। उस पुरानी कारों के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध मोटरसाइकिलों की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग लक्जरी कारों व मोटर सायकिलों के साथ अपनी फोटो लेकर कार प्रदर्शनी का लाभ लिया। इस अवसर पर बोलते हुए गौतम हरि सिंघानिया ने कहा”एक मोटर यात्री के रूप में, मुझे लगता है कि वीसीसीसीसीआई और मुंबई व ठाणे पुलिस के सहयोग से एक गणतंत्र सुरक्षा अभियान का आयोजन करने के लिए हमारे देश के 72 वें गणतंत्र दिवस से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता। हमें खुशी है कि लोगों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर इस आयोजन को विशेष बनाया। यह उन लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा होगा। इस कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 के सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया l

संबंधित पोस्ट

  बैंक ऑफ बड़ौदा का वित्त वर्ष 2022 का शुद्ध लाभ 9 गुना बढ़कर 7,272 करोड़ रुपये हुआ 

Aman Samachar

ई-यूएनआई (पीएनबी) ने प्रतिष्ठित `उत्कर्ष पुरस्कार” डिजिधन अवार्ड 2019-20 जीता

Aman Samachar

चोर समझकर युवक की पीटकर हत्या मामले में 9 लोग गिरफ्तार

Aman Samachar

यूरोपीय संघ और भारत के बीच सहयोग से भारतीय यूनिकॉर्न का हो सकता है उत्थान – यवेस लेटरमे

Aman Samachar

अगस्त क्रांति दिवस ‘गो’ के बाद अब ‘गो’ तानाशाही,  कांग्रेस का शंखनाद

Aman Samachar

आईपीआरएसने लिरिक डिस्प्ले को भारत में लाभकारी बनाने के लिए लिरिकफाइंड के साथ साझेदारी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!