Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का शुभारंभ

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बैंकिंग को आसान एवं सर्वसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाल ही में अपनी व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा को हिंदी भाषा में आरंभ किया है. बैंक द्वारा भारतीय भाषा में उपलब्‍ध करायी गई यह सेवा अपने आप में एक विशिष्‍ट पहल है एवं इसे आमजन की सुविधा को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है. ग्राहक अब बैंक की व्‍हाट्सएप बैंकिंग की हिंदी सेवा के माध्‍यम से विभिन्‍न बैंकिंग सुविधाओं के आसान उपयोग से लाभान्वित हो सकेंगे.

          इस सेवा को प्रारंभ करने के लिए ग्राहक को बैंक में दर्ज अपने मोबाइल नंबर से 8433888777 पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा. ग्राहक को हिंदी में व्‍हाट्सएप बैंकिंग सेवा का चयन करने हेतु विकल्‍प प्राप्त होगा जिसे चयनित कर ग्राहक व्‍हाट्सएप बैंकिंग के तहत प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ हिंदी भाषा में उठा पाएंगे. ग्राहक इस सेवा के माध्यम से अपने खाते की शेष राशि, खाता विवरणी, चेक बुक अनुरोध, चेक बुक की स्थिति, अपना पंजीकृत ईमेल आईडी, फास्टैग शेष राशि, फास्टैग लघु विवरणी, नए फास्टैग के लिए अनुरोध, डेबिट कार्ड ब्लॉक, डेबिट कार्ड के लेनदेन को  डिसेबल, धन-संपदा प्रबंधन सेवा जैसी अन्‍य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

        डिजिटल बैंकिंग के दौर में व्‍हाट्सएप बैंकिंग की सुविधा बैंकिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण  पहल है जो ग्राहकों को अधिकांश बैंकिंग सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराने में सक्षम है. बैंक इस सुविधा के माध्यम से चौबीस घंटे ग्राहक को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा और सरल बैंकिंग को सुनिश्चित करते हुए अपने ग्राहक आधार में भी वृद्धि कर सकेगा. बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारतीय भाषा में ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने वाले अग्रणी बैंकों में है.

संबंधित पोस्ट

मोटोरोला ने Bose के साथ मिलकर moto buds और moto buds+ किया लॉन्च

Aman Samachar

ठाणे मनपा ने पानी बिल बकायादारों के 2606 जलापूर्ति कनेक्शन काटे 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ईज़ 5.0 सुधार सूचकांक में दूसरा स्थान प्राप्त

Aman Samachar

मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई समेत अन्य आवश्यक कार्य समय से पूरा करें – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

 युवकों की पिटाई में घायल बुजुर्ग से मिलकर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने दिया सहयोग का आश्वासन 

Aman Samachar

बच्चों को निरोगी रखने व मृत्यु दर कम करने के लिए सभी प्रकार के मुफ्त टीके लगाने की मुहीम

Aman Samachar
error: Content is protected !!