Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा प्रमुख से मिलकर मनपा विरोधी पक्षनेता पठान ने लिया आशीर्वाद 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा में विरोधी पक्षनेता चुने जाने पर अशरफ पठान शानू ने  राकांपा प्रमुख शरद पवार से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। मुंब्रा से पार्टी के नगर सेवक पठान को ठाणे मनपा में विरोधी पक्षनेता चुना गया है।

           पठान के साथ पार्टी प्रमुख शरद पवार से मिलने वालों में प्रदेश महासचिव सैयद अली अशरफ ,ठाणे शहर जिला राकांपा अध्यक्ष व पूर्व सांसद आनंद परांजपे , पूर्व विरोधी पक्षनेता मिलिद पाटील ,मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा अध्यक्ष व मनपा परिवहन समिति सदस्य शमीम खान आदि शामिल थे। शहर में गृहनिर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन का अच्छा काम शुरू है। पवार ने शहर में पार्टी के कार्यों व संगठन के बारे में जानकारी लेते हुए जनहित के कार्यो के लिए आक्रामक धोरण स्वीकार करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहित व विकास कार्य करने की सलाह देते हुए आशीर्वाद दिया है।

संबंधित पोस्ट

घोड़बंदर में शेष सड़क मरम्मत का काम 30 मई तक पूरा किया जाए – सौरभ राव 

Aman Samachar

सिडबी ने जिला उद्योग केन्द्रों में उद्यम संपर्क डेस्क (ईसीडी) शुरू की

Aman Samachar

ईंट भट्ठा व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा – कुंदन पाटील

Aman Samachar

बीओबी (बॉब) फाइनेंशियल और नैनीताल बैंक ने को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस रुपे क्रेडिट कार्ड किया लॉन्च

Aman Samachar

एका मोबिलिटी को मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) की ओर से मिला 57 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर

Aman Samachar

इमारत का छत गिरने से दो लोगों की मृत्यु , 1 घायल, 73 परिवार स्थानांतरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!