Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राकांपा के रोजगार मेले में 80 लोगों को मिली मौके पर नौकरी

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा के पूर्व नगर सेवक अमित सरैया व सामाजिक कार्यकर्ता मयूर शिंदे ने रविवार को सावरकर नगर क्षेत्र में रोजगार मेले का आयोजन किया था.  इस मेले में करीब 80 लोगों को तत्काल रोजगार मिला।वहीँ 208 लोगों को जल्द ही विभिन्न कंपनियों से नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इस आशय की जानकारी सरैया ने दी है .
           सावरकर नगर में मयूर शिंदे के कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया.  राकांपा की जयंती के अवसर पर गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र अवध के मार्गदर्शन में मेले का आयोजन किया गया। ठाणे शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे के हाथो किया गया . इस अवसर पर पूर्व नगर सेवक हनमंत जगदाले ,परिवहन सदस्य संतोष पाटिल असदी प्रमुख रूप से की उपस्थित थे . जहां कोविड काल को पार कर चुके लोगों को काम पर रखने के लिए प्रबंधन की मनुष्यबल की खोज शुरू है वहीं इसी अवधि के सफल छात्रों के लिए रोजगार मेलों का आयोजन कर एक नई शुरुआत की गई है.  मेले में इंजीनियरिंग में उच्च शिक्षा प्राप्त 48 उम्मीदवारों सहित 208 से अधिक युवाओं ने अपना बायोडाटा जमा किया। इनमें से 80 को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। पैकिंग और हाउसकीपिंग के लिए 35 लोगों का चयन किया गया है।  उन्हें अगले सप्ताह के भीतर नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे और बाकी युवाओं को भी जल्द ही नौकरी मिल जाएगी।
        इस मौके पर राकांपा की ओर से आनंद परांजपे ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी सरकार के दौरान बेरोजगारी बढ़ रही थी, वहीं राकांपा की ओर से पूर्व नगर सेवक अमित सरैया और सामाजिक कार्यकर्ता मयूर शिंदे ने सामाजिक चेतना को ध्यान में रखते हुए युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया है.  उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों सराहना की जानी चाहिए।

संबंधित पोस्ट

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उद्योग का पहला कस्टमाइज्डबल क्रेडिट कार्ड LIT किया लॉन्च 

Aman Samachar

कृषि सहित विविध विकास योजनाओं के लिए बैंक ऋण समय पर उपलब्ध कराएं –  राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

आचार संहिता के उलंघन के मामले की जाँच कर कार्रवाई की राकांपा ने मांग

Aman Samachar

मनपा की सेवा में बहाली कराने के लिए डाक्टरों ने विरोधी पक्षनेता का किया अभिनन्दन

Aman Samachar

ठाणे के नागरिकों को जनवरी के अंत तक मिलेगी ई बस सेवा 

Aman Samachar

निजी कंपनी व सोसायटियों में टीकाकरण की अनुमति देने की मनपा की योजना घोषित

Aman Samachar
error: Content is protected !!