Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

धौरहरा के राम दुलार पटेल की पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए सुरेन्द्र प्रताप सिंह

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ] मान्धाता क्षेत्र के तेजी से उभरते हुए युवा समाजसेवी और निस्वार्थ भाव समाजसेवा के चलते क्षेत्र में तेजी से जनता के बीच लोकप्रियता हासिल करने वाले मान्धाता तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र की जनता के बीच किए गए अपने वादे के मुताबिक आज फिर एक कन्यादान में ग्यारह हजार रुपए का सहयोग कर एक जनप्रिय व्यक्तिव का उदाहरण पेश किया.
        मान्धाता तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य पद भावी प्रत्याशी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने जनता से वादा किया है कि गरीब जरूरतमंद परिवार के लड़की की शादी में ग्यारह हजार रुपए का सहयोग कन्यादान के रूप में करेंगे और उड़ी का डीह, बरिस्ता के बरियार पुर सहित क्षेत्र के कई गरीब जरूरतमंद की लड़की की शादी में सहभागिता कर सहयोग किया/ प्रधान राम चरण पटेल ने युवा समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर राम दुलार पटेल की लड़की के विवाह में सहयोग के लिए चर्चा किया था सुरेन्द्र प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ धौरहरा राम दुलार पटेल की लड़की की शादी समारोह में पहुंचे और ग्यारह हजार रुपए कन्यादान स्वरुप भेंट करने के पश्चात घंटों वैवाहिक व्यवस्था में अपने साथियों के साथ सहयोग करते देखे गए.
        प्रधान राम चरण पटेल ने युवा समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के उभरते हुए युवा समाजसेवी है जो बाहर रहकर कारोबार करने के साथ साथ गांव समाज की मिट्टी से जुड़े हैं और गरीब जरूरतमंद का सहयोग भी कर रहे हैं प्रधान राम चरण पटेल ने कहा कि युवा समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी निस्वार्थ भाव समाजसेवा के जरिए क्षेत्र की जनता के बीच लोकप्रियता हासिल किया है/ क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी बृजेश राजगुरु के परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवा समाजसेवी सुरेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्र के की जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय होते युवा है.

संबंधित पोस्ट

ओवला-माजीवाडा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य 15 अगस्त तक पूरे किए जाएं

Aman Samachar

श्री महावीर जैन अस्पताल ने उन्नत तकनीक की शुरुआत कर की बैरिएट्रिक सर्जरी

Aman Samachar

एनएमएमटी को 45 बसों को एम्बुलेंस बनाकर आरोग्य केन्द्रों को उपलब्ध कराया 

Aman Samachar

कोविड वार रूम का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने कर्मचारियों से स्थापित किया संवाद 

Aman Samachar

 डॉ. नेहा शाह ने टॉरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन 2022 के लिये सेहत और तंदुरुस्‍ती के दिए जरूरी सुझाव

Aman Samachar

धार्मिक विवाद पैदा करने के लिए भाजपा को माफ़ी मांगनी चाहिए – डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar
error: Content is protected !!