Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

धर्मवीर आनंद दीघे का स्मारक बनाने का भाजपा नगर सेवक ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे में धर्मवीर आनंद दीघे का भव्य स्मारक बनाने की मांग करते हुए भाजपा नगर सेवक कृष्णा पाटील ने मांग किया है। उन्होंने इसके लिए 100 करोड़ रूपये का मनपा के वार्षिक बजट में प्रावधान करने का सुझाव दिया है।  इसके मनपा  के साथ जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे को भी निवेदन दिया है।

               उन्होंने कहा है कि ठाणे जिले में धर्मवीर आनंद दीघे का अतुलनीय सामाजिक कार्य है। ठाणे मनपा  साथ  पालकमंत्री ,महापौर , अनेक जनप्रतिनिधि ,राजनेता ,शासकीय अधिकारी ,विद्यार्थी , महिला शिक्षा ,रोजगार आदि तैयार करने का कार्य उन्होंने किया है। जिले के विकास व आम जनता के कार्यों के लिए वे पहचाने जाते थे। उन्हें सामाजिक कार्य आगामी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक व उपयुक्त साबित होंगे। उनके कार्यों से आगामी पीढ़ी को प्रेरणा देने के लिए भव्य स्मारक बनाने की आवश्यकता है।  समस्त ठाणे के नागरिकों की इच्छा है कि धर्मवीर आनंद दीघे का ठाणे में भव्य स्मारक बनाया जाए। नगर सेवक पाटील ने मनपा के आगामी  बजट वर्ष 2021 – 2022 में 50 करोड़ व वर्ष 2022 – 2023 के बजट में 50 करोड़ रूपये की निधि का प्रवधान किये जाने की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

अभिनेता ध्रुव वर्मा की फिल्म “नो मीन्स नो” रिलीज होने की तैयारी में

Aman Samachar

राष्ट्र को नमन के साथ पीएनबी ने मनाया संविधान दिवस

Aman Samachar

हिन्दू संस्कृति एवं वसुधैव कुटुंबकम की प्रेरणा से ही राष्ट्र सशक्त होगा – स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती

Aman Samachar

फ्लेमिंगो के आवास की रक्षा के लिए उचित उपाय करने के लिए वन विभाग को सुझाव

Aman Samachar

पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के लिए नपूर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करें -रज़ा अकादमी

Aman Samachar

सिडबी ने लखनऊ में राष्ट्रीय एमएसएमई अभियान दल के फ्लैगिंग-ऑफ कार्यक्रम में भाग लिया

Aman Samachar
error: Content is protected !!