Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने के लिए नपूर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करें -रज़ा अकादमी

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] टाइम्स नाउ न्यूज चैनल पर बीजेपी नेता नुपूर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद का अपमान किया जिससे मुसलमानों में गम और गुस्से की लहर दौड़ गई। रजा अकादमी के सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंचकर नुपूर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण को मांग पत्र सौंपा.
        गौरतलब हो कि रजा अकादमी भिवंडी अध्यक्ष शकील रजा साहिब ने कहा कि नुपूर शर्मा ने पैगंबर मुहम्मद का अपमान किया है और हमारी मां हजरत आयशा सिद्दीक़ा का अपमान किया है.बीजेपी नेता नपूर शर्मा ने ऐसा अपमान किया जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हजरत आयशा सिद्दीक़ा दुनिया भर के मुसलमानों की मां हैं, हम उनकी शान मे गुस्ताख़ी को बर्दाश्त नहीं कर सकते.हम अपने जीवन, संपत्ति और सब कुछ उन पर बलिदान करते हैं.रजा अकादमी मुंबई के संस्थापक अलहज सईद नूरी ने मुंबई में नपुर शर्मा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है.हम भिवंडी पुलिस से अपील करते हैं कि यहाँ भी नुपूर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए. प्रतिनिधिमंडल में रजा अकादमी भिवंडी के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल थे.

संबंधित पोस्ट

कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित , अफवाहों पर विश्वास न करें –  जिलाधिकारी 

Aman Samachar

हत्यारा के हुंकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अपनी ओर किया आकर्षित

Aman Samachar

वैज्ञानिकों के पहले राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी

Aman Samachar

क़ानून का ज्ञान व सम्मान सभी के लिए आवश्यक – डा पंकज आशिया

Aman Samachar

न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने थैलेसीमिया रोगियों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Aman Samachar

ब्रम्ह ऋषि फाउंडेन की ओर से ओमप्रकाश शर्मा राजस्थानी गौरव पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!