Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा नगर सेवक के कार्यालय पर हमला , सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा में भाजपा गटनेता के जनसंपर्क कार्यालय में दो अज्ञात लोगों ने पथराव कर तोड़फोड़ किया है। दोनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए हैं जिनकी पहचान करने में पुलिस जुट गयी है।  पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार व विकास कार्यों को लेकर भाजपा आन्दोलन व विरोध प्रदर्शन कर रही है। मनपा में भाजपा गटनेता संजय वाघुले के नौपाडा बी केबिन स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर आज शाम करीब 6 बजे दो अज्ञात लोगों ने पत्थर से हमलाकर तोड़फोड़ किया। घटना के बाद वाघुले ने नौपाडा पुलिस में शिकायत किया है। पुलिस ने निकट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच किया जिसमें दो लोग तोड़फोड़ करते दिखाई दिए है।  जिनकी पहचान करने में जुटी है।  भ्रष्टाचार व विकास कार्यों के मुद्दे पर भाजपा के विरोध प्रदर्शन व स्टेशन  इलाके में पार्किंग और फेरीवालों  समस्या के चलते हमला करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) समूह ने सभी ग्राहकों के लिए शुरू किया स्वैच्छिक कार्बन ऑफसेट कार्यक्रम

Aman Samachar

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar

सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नगर सेवकों ने की मांग

Aman Samachar

माघी गणेशोत्सव कलवा में स्थानीय विधायक ने दर्शन कर आयोजकों को दी शुभकामना

Aman Samachar

होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया ने लॉन्‍च किया नया 2025 डियो

Aman Samachar

मेरी वसुंधरा अभियान का राज्य स्तरीय अमृत सिटी का प्रथम पुरस्कार विजेता बनी ठाणे मनपा

Aman Samachar
error: Content is protected !!