Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 190 पात्र लोगों को 5 फरवरी को मनपा देगी घरों का कब्ज़ा

ठाणे [ युनिस खान ] दिव्यांग व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपने वार्षिक बजट में सहायता निधि का प्रावधान करने वाली ठाणे मनपा ने उन्हें घर देने का निर्णय लिया है। 5 फरवरी को दिव्यांग व्यक्तियों को मनपा घरों का कब्ज़ा दिया जायेगा।

          शहर के दिव्यांग व्यक्तियों को घर देने के लिए190 दिव्यांग व्यक्तियों की सूची निर्धारित की गयी है। महापौर नरेश म्हस्के ने कहा है कि दिव्यांग लोगों को स्थाई घर देने वाली ठाणे देश की पहली मनपा है। सरकार की योजना के तहत ठाणे   मनपा ने सबसे पहले अपने वार्षिक बजट में दिव्यंगों के विकास के लिए निधि का प्रावधान कर देश की पहली मनपा बन गयी थी।  मनपा ने दिव्यान्गों को अनेक सुविधाएं दिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों मनपा ने दिव्यांग व्यक्तियों को घर की चाभी दिलाई थी।  घर का कब्ज़ा देने में कोरोना संक्रमण व लाक डाउन के चलते विलंब हुआ। इस बारे में महापौर म्हस्के क प्रयासों से 5 फरवरी 2021 की शाम 4 बजे   डा काशीनाथ घाणेकर सभागृह में घरों का कब्ज़ा दिया जायेगा। महापौर म्हस्के ने घर उपलब्ध कराने के लिए मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को पत्र देकर शीघ्र कब्ज़ा दिलाने का अनुरोध किया था। जिसके बाद आयुक्त डा. शर्मा ने घरों का कब्ज़ा दिलाने के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।  5 फरवरी को दिव्यांग व्यक्तियों को घर का कब्ज़ा देने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

थर्टी फस्ट की रात शराब पीकर वाहन चलाने व उसके सह यात्री को 7 दिन के कारावास की सजा

Aman Samachar

कानून प्रवर्तन एजेंसियों और युवाओं के बीच की खाई को पाटना” विषय पर चर्चा में पुलिस आयुक्त रहे उपस्थित

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने देश भर में खोले चार मिड-कॉर्पोरेट क्लस्टर कार्यालय

Aman Samachar

भाजपा कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर दें – मंत्री गिरीश महाजन 

Aman Samachar

गौ वंश को बचाना हम सभी का कर्तव्य -सन्नी अग्रवाल

Aman Samachar

कर्जत-पनवेल के बीच शटल सेवा व नेरल-माथेरान रूट के निरीक्षण का रेल मंत्री ने दिया आदेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!