Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पेड़ों की टहनियां लेकर विरोधी पक्षनेता ने महासभा में घुसने का किया प्रयास 

ठाणे [ युनिस खान ]  तीन दिनों से तूफ़ान से गिरी पेड़ों की टहनियों व कचरे को नहीं हटाये जाने का विरोध करते हुए विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान ने महासभा में पेड़ की टहनी लेकर घुसने का प्रयास किया।  पुलिस व सुरक्षा रक्षकों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया।  उन्होंने कहा कि मनपा  की आर्थिक स्थिति गंभीर होने के बावजूद बिल्डरों से करीब 22 करोड़ रूपये दंड वसूल न करने वाले अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। वृक्ष प्राधिकरण आम नागरिकों के लिए काम न कर सिर्फ बिल्डरों के लिए काम करने वाला विभाग बनकर रह गया है।

                  चक्रवाती तूफ़ान से शहर के अनेक इलाकों में पेड़ व उसकी टहनियां गिरी।  पेड़ों को काटकर सडकों को अग्निशमन व मनपा के आपदा प्रबंधन नियंत्रण विभाग ने हटाने का काम किया।  अनेक स्थानों में टहनियां व कचरे पड़े हैं लेकिन वृक्ष प्राधिकरण के पास बजट होने के बावजूद उसे हटाया नहीं गया है। उन्होंने मनपा के घनकचरा व वृक्ष प्राधिकरण के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दिया था।  आज महासभा के दौरान सभागृह में पेड़ की टहनी लेकर विरोधी पक्षनेता पठान मुख्यालय के प्रवेश द्वार से अंदर जाने लगे।  पहले से पुलिस व मनपा के सुरक्षा रक्षकों की फ़ौज तैयार बैठी थी जो पठान को अन्दर जाने से पहले रोक लिया।  उन्होंने कहा कि शहर के अनेक इलाकों में पेड़ों की टहनियां व कचरा पड़ा है। गन्दगी के अंबार से नागरिकों में आक्रोश व नाराजगी हैं। मनपा के दोनों विभाग नागरिकों की समस्या को नजरअंदाज कर रहे है।  वृक्ष प्राधिकरण को पेड़ों की चटाई करने की जिम्मेदारी है उनकी खतरनाक दालों की छटाई कराने की जिम्मेदरी है। तूफ़ान के पहले भी वाहनों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई है।  वृक्ष प्राधिकरण अपना कार्य नहीं कर रहा है वह सिर्फ बिल्डरों के लिए काम करने वाला विभाग बन कर रह गया है।  ऐसा आरोप लगते हुए विरोधी पक्षनेता पठान ने कहा कि यदि नागरिकों  काम नहीं करता तो उसकी आवश्यकता ही नहीं है। पठान ने कहा कि मनपा की आर्थिक स्थिति गंभीर है फिर भी बिल्डरों से दंड के 22 करोड़ रूपये बकाया है जिसकी वसूली करने में वृक्ष प्राधिकरण की कोई रूचि नहीं है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पठान ने कहा की नागरिकों के आरोग्य व नागरिक सुविधाओं के लिए आन्दोलन करने पर जेल भी जाना पड़े तो हम तैयार हैं।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

आशा कार्यकर्ताओं को पहली बार दिवाली पर 5000 रुपये का मिला सनुग्रह अनुदान

Aman Samachar

सीएसआर पहल के रूप में 170 किलोवाट सौर ऊर्जा ग्रिड की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये का योगदान

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनराली ने मृत कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख रुपये  देने की घोषणा की

Aman Samachar

चुरू नागरिक संघ के स्नेह सम्मेलन में चुरू के सपूत ओमप्रकाश शर्मा हुए सम्मानित 

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली सुरंग को जोड़ने वाली सड़क को घोड़बंदर रोड तक भूमिगत बनाया जाए- डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

रविवार से संयुक्त किसान नेताओं के एक मंच पर भूख हड़ताल से भड़क सकता है आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!