Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किये जाने का तीव्र निषेध

मुंबई [ युनिस खान ] गुजरात के मोंटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किये जाने पर मुंबई के सामाजिक संगठनों ने तीव्र निषेध व्यक्त किया है।
      समाजसेवी डॉ बाबुलाल सिंह पटेल(अध्यक्ष-महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज),क़िलाचंद यादव (अध्यक्ष-अ भा यादव महासभा,मुंबई), बीरेंद्र पाठक (अध्यक्ष-महानगरी मित्र मंडल),डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन),हरीश वर्मा(संरक्षक-अ भा कूर्मि महासभा),अजय पटेल(अध्यक्ष-युवा कूर्मि समाज)’शिक्षा विद डॉ आर एम पाल, चंद्रवीर यादव, राजकुमार यादव,राकेश मिश्रा,समाजसेवी रतिनाथ शुक्ला, सुरेंद्र मिश्रा,राजेश सिंह ने केंद्र सरकार, गुजरात सरकार,गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के नाम बदलने के निर्णय पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि लौहपुरुष सरदार पटेल के नाम का उपयोग भाजपा के लोग केवल वोट पाने के लिये करते हैं और मतलब सिद्ध हो जाने पर भूल जाते है।
इसी तरह अहमदाबाद एयरपोर्ट का नाम सरदार पटेल के नाम पर था।अब वह अडानी को बेच दिया गया है। अब उस एयरपोर्ट को अडानी एयरपोर्ट के नाम से कर दिया गया है। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार “हम दो,हमारे दो”नीति अपना कर धीरे धीरे सारा देश निजीकरण कर देगी और अंबानी/अडानी जैसे उद्योगपतियों को बेच देगी। इन समाजसेवियों ने चेतावनी दी है कि सरदार पटेल का अपमान वर्तमान सरकार को बहुत भारी पड़ेगा।

संबंधित पोस्ट

एक माह में राशन कार्ड की समस्या का समाधान किया जायेगा – संजय केलकर 

Aman Samachar

विंज़ो ने लॉन्च की “भारत टेक ट्रायम्फ” पहल

Aman Samachar

एचसीएल ग्रांट के 16.5 करोड़ रुपये के संस्करण VIII के लिए 18 जून तक आवेदन मंगाए गए

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्त-वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा 

Aman Samachar

गायमुख घाट में यातायात जाम की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्णनाथ पंचाल ने किया दौरा

Aman Samachar

होम आयसोलेशन में जरूरतमंद लोगों को अग्रवाल सम्मलेन देगा दो समय का निःशुल्क भोजन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!