Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रईस हाईस्कूल के पूर्व छात्रों ने अपने तत्कालीन शिक्षकों का किया सम्मान

भिवंडी [ युनिस खान ] हमारे देश में गुरु की महिमा का बखान सदियों से होता आ रहा है.इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए रईस हाईस्कूल एंड जूनियर कालेज,भिवंडी के 1993 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा बीएमएस हास्पिटल के डॉ.अयाज़ अहमद सगीर अंसारी(एम.डी.)और साथियों द्वारा अपने तत्कालीन शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए सत्कार समारोह का आयोजन  प्रख्यात शिक्षाविद मोहम्मद रफ़ी अंसारी की अधुक्षता में अलबैक हाल मिल्ल्त नगर में किया गया.रईस हाईस्कूल एंड जूनियर के प्रधानाचार्य ज़ियाउर्रहमान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे.रफ़ी अंसारी ने पूर्व छात्रों द्वारा अपने तत्कालीन शिक्षकों का सत्कार किये जाने को सराहनीय कार्य बताया तथा कार्यक्रम के आयोजक मंडल की प्रसंसा करते हुए बधाई दी.

              विदित हो कि सम्मान समारोह में तत्कालीन समयकाल में पांचवी से बारहवीं तक पढ़ाने वाले 2 दर्जन अध्यापकों को आमंत्रित किया गया था. अध्यापकों ने उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई उनमें निसार खाटी मीठी,इनायतुल्ला अंसारी,बीवाय सय्यद,रिज़वान मालवी,  अब्दुल अजीज अंसारी, हफ़ीज़ुर्रहमान मोमिन,रफी अंसारी, वहीदा हफ़ीज़ुर्रहमान मोमिन,शाहिद खान,रेयाजुद्दीन खान, अंजुम सलीम,फैज़ान अहमद,अशफ़ाक़ जावरे,गुलाम दस्तगीर आदि शामिल थे.सम्मान समारोह में उपस्थित सभी पूर्व अध्यापकों को पुष्पगुच्छ,शाल एवं तोहफा पेश किया गया.इस अवसर पर डॉ अयाज़ अंसारी,डॉ कमरुज़्ज़मा अंसारी,हसीब अंसारी,नफीस मोमिन,जियाउलहक अंसारी ने अध्यापकों का  परिचय प्रस्तुत करते हुए बीते दिनों की बहुत सी यादों को ताज़ा किया जिसकी सराहना सभी ने की.समारोह के सफल आयोजन में डॉ शाहिद  अंसारी,ज़की सय्यद,डॉ अनीस अंसारी,हसीब अंसारी,सुहैल रिज़वी के आलावा बहुत से पूर्व छात्रों ने भाग लिया. पूर्व छात्रों द्वारा सम्मानित अध्यापकों ने अपने मनोउद्गार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की तथा छात्रों को शुभ कामनाएं दीं.कार्यक्रम का सूत्र संचालन एवं आभार प्रदर्शन जियाउलहक अंसारी ने किया.

संबंधित पोस्ट

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर आरोग्य मुहीम का लिया जायजा

Aman Samachar

 आकाश बायजू’स के 1,06,870 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट यूजी एग्जामिनेशन 2023 को किया क्वालीफाई 

Aman Samachar

ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड और मनपा द्वारा संयुक्त रूप से ओपन डाटा वीक का आयोजन 

Aman Samachar

मशहूर घुड़सवार और डॉक्टर शाकिर खरबे की सफल सर्जरी

Aman Samachar

  आयुष्मान योजना सभी बीमारियों के लिए उपलब्ध कराई जाए संगम डोंगरे की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

उर्दू चैनल मुंबई की इंटर कालजेट अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!