Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ऑटो रिक्शा चालकों की समस्या सुलझाने की रिक्शा चालक मालक महासंघ ने की मांग 

भिवंडी [ एम हुसेन ] कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक उपाय योजना पर अमल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा त्रिसूत्रीय नियम लागू किए गए हैं। जिसके अनुुसार भिवंडी मनपा व पुलिस प्रशासन सख्ती से अमल कर रहा है। रिक्शा चालकों को केवल 2 सीट ही लेकर आवागमन करने की अनुमति दी गई है। यदि महिला प्रवासी हैं तो 3 सीट बैठाने की अनुमति दी गई है जिसपर रिक्शा चालक अमल कर रहे हैं।

             रिक्शा चालक के जाते समय पीछे से रोड पर खडी यातायात पुलिस फोटो खींचकर नेट पर अपलोड कर देती है जिसके बाद यातायात पुलिस द्वारा  रिक्शा चालक के मोबाईल पर मेसेज भेजकर अवगत कराया जाता है कि आप के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया गया है। इस प्रकरण को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए रिक्शा चालक मालक महासंघ के भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष खालिद इरफान खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कल्याण नाका स्थित यातायात वपुनि राजेंद्र मायने से मिलकर उक्त समस्या से  अवगत कराते हुए समाधान की मांग की। जिसे वपुनि राजेंद्र मायने ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से रिक्शा चालकों की समस्याओं का निराकरण किया। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई गलती मिलती है तो पीछे से फोटो लेने की अपेक्षा सामने से आकर फोटो लिया जाए। उक्त प्रतिनिधि मंडल में अली हुसेन ठाकरे, रईस शेख, मुन्ना भाई, रिजवान अंसारी, सलीम मोमिन, मोहम्मद, नूरूल हुदा फारूकी आदि शामिल थे ।

संबंधित पोस्ट

कलमगांव अंडरपास का प्रस्ताव का प्रस्ताव भेजने का ठाणे जिला परिषद को आदेश

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने घरेलू त्योहारी बिक्री में 18% की वृद्धि दर्ज की 

Aman Samachar

रेनॉल्ट इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण के लिए सीएससी के साथ मिलाया हाथ

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी मुंबई के बोरीवली वेस्ट में 7 एकड़ के क्षेत्र में वाटरफ्रंट रेसिडेंस का करेगी निर्माण 

Aman Samachar

वोकहार्ड हॉस्पिटल्स, मुम्बई सेंट्रल की ओर से डाईबेटिक फूट अल्सर्स पर अनोखे उपचारों की घोषणा

Aman Samachar

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar
error: Content is protected !!