Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

के विला राबोडी के नाले के चौड़ा करने में विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की विधायक ने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के के विला , राबोडी नाले का निरिक्षण करने के लिए विधायक संजय केलकर ने दौरा कर नागरिकों की समस्या सुलझाने व 15 मई तक सफाई कराने की सूचना दिया है। मनपा अधिकारीयों के साथ दौरे में आये नागरिकों की शंका का समाधान किया गया है। नाले को 12 मीटर से 18 मीटर किया जाना है जिसकी पूर्व सूचना देने व विस्थापित होने वाले परिवारों का पुनर्वास करने के लिए अधिकारीयों को सूचित किया है।

              गत कुछ माह पहले विधायक केलकर ने वृन्दावन , बालकुम नाले की सफाई का मनपा अधिकारीयों के साथ दौरा कर निरिक्षण किया था। उसके बाद नालों की सफाई पर मनपा आयुक्त से मिलकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया था। विधायक केलकर ने मनपा आयुक्त व सभी विभाग के अधिकारी की बैठक आयोजित करायी जिसमें नालों की सफाई के मुद्दे पर चर्चा हुई। केलकर ने समय पर नाला सफाई करने व प्रति दो माह में उसकी समीक्षा किए जाने की आयुक्त से मांग किया। आयुक्त ने केलकर की मांग को मान्य करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिया था। इसके बावजूद समधाकारक नाले सफाई का काम नहीं होने उन्होंने के विला राबोड़ी के बड़े नाले का दौराकर योग तरीके से नाले की सफाई व नाला चौड़ा करने के पहले नागरिकों को सूचित करने के लिए कहा है।  नाला चौड़ा करने के कार्य के चलते विस्थापित होने वाले परिवारों का पुनर्वास करने की मांग किया है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर शहर में मध्य क्षेत्र से होकर खाड़ी में मिलने वाले नाले को लेकर काफी लोगों की शिकायत मिल रही थी।  वहीँ नाले की चौड़ाई 12 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने से विस्थापित होने वाले परिवारों के पुनर्वास कराने की विधायक केलकर ने मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के 30 जून, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

श्री सदस्यों की टीम का संपूर्ण भिवंडी तालुका में ग्रामस्वच्छता अभियान

Aman Samachar

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar

बाहर से आने वाले यात्रियों व मजदूरों की रात में एंटीजन टेस्ट के लिए रेलवे स्टेशन पर नेतात किए तीन दस्ते 

Aman Samachar

रेनो क्विड भारत की सबसे लोकप्रिय यूज्‍ड कार के रूप में उभरी

Aman Samachar
error: Content is protected !!