Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा को शीघ्र  कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर टीकाकरण प्रभावित होने की आशंका 

ठाणे [ युनिस खान  ] मनपा क्षेत्र में कोविशिल्ड व कोवैक्सीन का टीकाकरण शुरू है।  वैक्सीन का भण्डारण सिमित होने के चलते शीघ्र वैक्सीन की नयी खेप उपलब्ध नहीं होने पर टीकाकरण रुक सकता है। शहर में कोरोना संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए महापौर नरेश म्हस्के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भेजकर वैक्सीन शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की है।

                  मनपा क्षेत्र में कोविड महाराष्ट्र शासन के निर्देशानुसार कोरोना का टीकाकरण शुरू है। अबतक 1 लाख 12 हजार 437 लोगों  टीका लगाया जा चुका है। पहले चरण में फ्रंट  लाईन वर्कर्स , दुसरे चरण में 45 से 60 आयुवर्ग के व्याधिग्रस्त व 60 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू है। टीकाकरण मुहीम को नागरिकों का अच्छा समर्थन मिल रहा  है। शुरू में कोविशिल्ड का टीका लगाया गया इसके बाद कोवैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। मनपा को मिली वैक्सीन का टीकाकरण शुरू है। मनपा अस्पतालों व आरोग्य केन्द्रों के अलावा शहर की कुछ निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण मुहीम चल रही है। शहर में कोरोना के नए मरीज बढ़ रहे हैं। मनपा को मिली कोरोना वैक्सीन कम पड़ रही है। शीघ्र कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं करायी गयी तो टीकाकरण मुहीम प्रभावित हो सकती है। इस समस्या को देखते इ महापौर म्हस्के ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री ठाकरे को पत्र भेजकर मनपा को प्रयाप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग किया है। अब तक मनपा को कोविशिल्ड के 162500 डोस मिला जिसमें 94042 डोस दिया गया है व 63670 डोस शेष है। वहीँ कोवैक्सील का 39220 डोस मिला जिसमें 18395 डोस दिया जा चुका है।  अब 2080 डोस शेष ह गया है। मनपा क्षेत्र में दोनों वैक्सीन 112437 का टीकाकरण किया जा चुका है। शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध नहीं का कराया गया तो टीकाकरण मुहीम प्रभावित हो सकती है।

संबंधित पोस्ट

मेडिका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ सौम्य प्रोस्टेट हाइपरट्रॉफी (बीपीएच) के बारे में मिथकों और तथ्यों पर किया व्याख्यान

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों की जलापूर्ति तत्काल बंद करें _ मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

शहर विकास विभाग, गावदेवी मार्केट और कलवा हॉस्पिटल का स्ट्रक्चरल ऑडिट हो – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

जनभागीदारी से स्वच्छता बढ़ाने के लिए मनपा ने की प्रतियोगिता की घोषणा

Aman Samachar

विधवाओं को ‘गंगा भागीरथी’ संबोधित करने का प्रस्ताव वापस लेने की मांग

Aman Samachar

अतिधोखादायक ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहिवासियों की जान खतरे में

Aman Samachar
error: Content is protected !!