Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र के मनपा स्कूलों के मैदान विवाह समारोहों के लिए किराये पर देने की मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र के मनपा स्कूल के मैदान विवाह व अन्य समारोह के किराये पर देने की मांग राकांपा नगर सेविका आश्रीन राउत ने किया है। उन्होंने कहा है कि इससे क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ मनपा को राजस्व प्राप्त होगा।

           नगर सेविका राउत ने कहा है कि शिमला पार्क स्थित मनपा स्कूल के मैदान को विवाह व अन्य कार्यक्रम के लिए किराए पर उपलब्ध कराने की मांग वर्षों से स्थानीय नागरिकों किया है।  जिसे लेकर हमने कई बार कोशिस की लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने मनपा शिक्षा समिति सभापति को दिए अपने निवेदन में कहा है जिस तरह ठाणे शहर के मनपा स्कूलों के मैदान विवाह व अन्य समारोह के लिए दिया जाता है उसी तरह शिमला पार्क के मनपा स्कूल समेत मुंब्रा दिवा प्रभाग समिति के मनपा स्कूलों के मैदान किराये पर उपलब्ध कराया जाए। शादी विवाह के लिए निजी हाल के लिए आम लोगों को खर्च वहन करना मुश्किल होता है। रिहायसी इलाके खाली जगह के अभाव के चलते विवाह व अन्य कार्यक्रम के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठाणे शहर के अनेक मनपा स्कूल के मैदान किराये पर विवाह समारोह के लिए उपलब्ध कराया जाता है यदि उसी तरह मुंब्रा दिवा प्रभाग समिति क्षेत्र के मनपा स्कूलों के मैदान विवाह समारोह के लिए उपलब्ध कराया जाता है तो नागरिकों को सुविधा मिलने के साथ मनपा को राजस्व प्राप्त होगा।  इससे गलियों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के चलते लोगों को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। उक्त मुद्दों को देखते हुए नगर सेविक आश्रीन राउत ने शिक्षा समिति के सभापति व मनपा उपायुक्त को निवेदन देकर सकारात्मक विचार करने का अनुरोध किया है।

संबंधित पोस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स ने टीवीएस यूरोग्रिप टायर्स के साथ आईपीएल 2022 के लिए जर्सी किया प्रदर्शित 

Aman Samachar

मेडिका के यूरोलॉजी विशेषज्ञ सौम्य प्रोस्टेट हाइपरट्रॉफी (बीपीएच) के बारे में मिथकों और तथ्यों पर किया व्याख्यान

Aman Samachar

एरोली विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बने पंडित अवधेश शुक्ला 

Aman Samachar

कांग्रेस सेवादल द्वारा जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण

Aman Samachar

एबिक्सकैश ट्रैवल ने मलेशिया और सऊदी अरब की प्रमुख ट्रैवल कंपनियों के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

पारंपरिक कृषि में आधुनिकता को जोड़ा जाए- पुष्पा पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!