Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

कार्यालय के अधिकारीयों के कोरोना पॉजिटिव होने पर मुख्यमंत्री योगी हुए आयसोलेट

लखनऊ [ इमरान खान ] मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आयसोलेट कर लिया है। अब वे वर्चुअली अपना कामकाज कर रहे है।  ऐसे जानकारी उन्होंने ट्यूटर के माध्यम से दी है।

कोरोना का कहर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को अपनी जकड में ले लिया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक साथ ही  मुख्यमंत्री कार्यालय के एक निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।  इसके पहले अपर मुख्य सचिव  कृषि देवेश चतुर्वेदी , अपर मुख्य सचिव माध्यमिक  शिक्षा आराधना शुक्ला भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। उनका उपचार संजय गांधी पीजीआई में शुरू है। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एस पी गोयल , ओएसडी अभिषेक गोयल , विशेष सचिव अमित सिंह समेत कई अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए है।  मुख्यमंत्री योगी  कहा है कि  मेरे कार्यालय के कई अधिकारी कोरोना संक्रमित हुए हैं जो मेरे संपर्क मन रहे हैं।  इसलिए मैंने खुद को आयसोलेट कर लिया है। यह जानकारी ट्यूटर के माध्यम से देते हुए उन्होंने कहा है कि मैं अपना कामकाज वर्चुअली कर रहा हूँ।

संबंधित पोस्ट

राकांपा नगर सेवक अशरफ पठान शानू बने मनपा में विरोधी पक्षनेता 

Aman Samachar

उत्तर भारतीय सेल के पनवेल तालुका प्रमुख पद पर प्रजापति की नियुक्ति

Aman Samachar

मूलभूत अधिकारों की मांग को लेकर भिवंडी में  श्रमजीवी संघटना ने निकाला मोर्चा

Aman Samachar

उत्तर भारतीय क्रिकेट ट्रॉफी 2022 मैच में कुल 24 टीमें लेंगी हिस्सा

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा खरात का महासभा में सम्मान

Aman Samachar

अम्बेडकर रोड के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राकांपा में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!