Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पर्यूषण महापर्व समयावधि में मांस विक्री दुकानें व कत्तलखाना बंद रखने की जैन समाज ने की मांग 

भिवंडी [ युनिस खान ]  जैन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रतीक पर्युषण महापर्व जैन समाज ने मांस विक्री की दुकाने बंद रखने की मांग की है। समस्त जैन महासंघ भिवंडी संयोजक अशोक जैन नें भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण एवं भिवंडी उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणेशपुरी विभाग (ठाणे) दिलीप गोडबोले को पत्र देकर पर्युषण महापर्व समयावधि के दौरान 7 दिन शहर व ग्रामीण क्षेत्र स्थित तमाम मांस की दुकानें,कत्तलखाना बंद किए जाने की मांग की है।
           आगामी शुक्रवार 3 सितम्बर से 10 सितम्बर तक पर्युषण महापर्व है। इस दौरन मांस विक्री व कतलखाना बंद रखने की जैन समाज ने मांग किया है। समस्त जैन महासंघ संयोजक जैन की मांग पर सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए संबंधित शीर्ष अधिकारियों ने सीमान्तर्गत आने वाले सभी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को आदेश पारित कर मांस विक्री दुकानें,कत्तल खाना बंद रखे जाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने का आदेश दिया है। समस्त जैन महासंघ भिवंडी संयोजक अशोक जैन के पत्र पर सकारात्मक पहल करते हुएवरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पर्यूषण महापर्व समयावधि 1 सप्ताह के दौरान आदेश उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बैंक ऑफ़ इंडिया से किया गठबंधन 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने सोलर रूफटॉप अपनाने की सुविधा के लिए की साझेदारी 

Aman Samachar

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने वसूले 1 लाख 74 हजार रूपये दंड

Aman Samachar

Aman Samachar

ऐरोली में एक एक रात पांच घरों का ताला तोड़कर चोरी 

Aman Samachar

अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए प्रांताधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Aman Samachar
error: Content is protected !!