Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आरोग्य कर्मियों , कोरोना मरीजों व उनके रिस्तेदारों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने में जुटी संस्थाएं

ठाणे [ युनिस खान  ] कोरोना के मरीजों को उपचार , आक्सीजन, इंजेक्शन आदि के लिए भागदौड़ के चलते दो समय के खाने की समस्या को देखते हुए श्यामलाल नायर चैरिटेबल ट्रस्ट और मनसे जनहित व विधि विभाग के शहर अध्यक्ष स्वप्निल महिंद्रकर की ओर करीब 400 मरीजों ,उनके रिश्तेदारों व आरोग्य कर्मियीं को मुफ्त भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।                                                                          उनका कहना है कि लोग कोरोना महामारी से परेशान और आरोग्य कर्मी उनकी सेवा में लगे हैं जिन्हें दो समय का भोजन उपलब्ध कराने की सामाजित दायित्व का हम निर्वाह कर रहे है। आरोग्य कर्मियों को समय से भोजन उपलब्ध होने से अधिक कार्यशील होकर अपना कार्य करते हैं।  ठाणे शहर में कोरोना पोजिटिव मरीजों, उनके रिस्तेदारों ,टीकाकरण केंद्र व एंटीजन जांच केंद्र , आँगन वाडी सेविकाओं और स्मशान भूमि में कार्यरत कर्मचारियों को मिलकर 400 लोगों को दो समय का मुफ्त भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। महिन्द्रकर का कहना है कि एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करने व आवश्यक सुविधा का प्रबंध कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ता है। और आरोग्य सेवा के कर्मचारी , नर्सेस , जांच केन्द्रों व टीकाकरण केन्द्रों के कर्मचारियों को समय से भोजन व खाद्य सामग्री मिलने की समस्या होती है। आरोग्य कर्मचारियों व मरीजों के परिजनों की समस्या को देखते हुए श्यामलाल नायर चैरिटेबल ट्रस्ट व मनसे जनहित व विधि विभाग की ओर से प्रतिदिन 400 लोगों को मुफ्त भोजन का प्रबंध किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

ब्लू डार्ट का ‘दिवाली एक्सप्रेस’ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय गिफ्ट शिपमेंटेस पर ग्राहकों को देता है  65% तक की छूट

Aman Samachar

उर्दू शिक्षकों के तबादले के खिलाफ आवाज उठाने वाले नगर सेवकों को मनपा ने दिया नोटिस 

Aman Samachar

स्कूल मार्ग इलाके में पुलिस गस्त बढ़ाने की महिलाओं ने की पुलिस से मांग

Aman Samachar

महाराष्ट्र दिवस पर रामनगर ने मनपा ने शुरू किया अपाला दवाखाना 

Aman Samachar

नवी मुंबई में 2.70 लाख से ज़्यादा लोगों के लिए बने आयुष्मान कार्ड 

Aman Samachar

एमएमआरडीए का घर बचाने वाले गिरोह का पर्दाफास ,एक गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!