Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नए कोरोना की आशंका के चलते जिले के सभी विद्यालय 16 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे – जिलाधिकारी

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की दूसरी लाट की आशंका को देखते हुए जिले की सभी माध्यम के विद्यालय 16 जनवरी 2021 तक बंद रखने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इस आशय का निर्देश जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने संबंधित विभाग को दिया है।

कोरोना संक्रमण के चलते जिले के सभी माध्यम के सभी विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का पहले आदेश दिया गया था।  जिले कोरोना संक्रमण को रोकने में काफी हद तक सफलता मिली। कुछ देशों में कोरोना की दूसरी लाट आने से एक बार फिर नया कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते उसे रोकने के लिए प्रयास शुरू कर ऐतिहाती कदम उठाया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लाट व अन्य राज्यों की कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 16 जनवरी 2021 तक सभी विद्यालय बंद रखने का निर्णय जिलाधिकारी नार्वेकर ने लिया है। उन्होंने जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व मनपा आयुक्तों से विचार विमर्श कर निर्णय लिया है।  आन लाईन शैक्षणिक अभ्यासक्रम के साथ शिक्षा विभाग के निर्देश का पालन करना संबंधित विद्यालय प्रबंधन के लिए अनिवार्य है। ऐसे जानकारी जिलाधिकारी नार्वेकर ने दिया है।

संबंधित पोस्ट

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

नानी बाई रो मायरो फेम सुविख्यात यती किशोरी 12 मार्च को दूसरी बार ठाणे में

Aman Samachar

भारत के फिनटेक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए डीएलएआई का सिडबी के साथ समझौता 

Aman Samachar

हजारों शिवसैनिक ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए अयोध्या रवाना 

Aman Samachar

लाक डाउन में कारोबारियों को राहत देने के लिए सरकार से गुहार लगाने की मांग 

Aman Samachar

डॉ. अग्रवाल हेल्थ केयर लिमिटेड ने टीपीजी ग्रोथ और टेमासेक से 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की जुटाई फंडिंग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!