Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने अशरफ शानू पठान के आवास पर की मुलाकात 

ठाणे [ युनिस खान ] विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान के आवास पर मुलाकात के दौरान राजनीतिक मुद्दे पर दोनों के चर्चा हुई। इस दौरान पठान ने दानवे को आश्वासन दिया कि इंडिया अघाड़ी के प्रवक्ता और विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड के नेतृत्व में हम ठाणे जिले में महाविकास अघाड़ी को मजबूत करेंगे।

         विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ठाणे का दौरा पर आने के समय अशरफ शानू पठान के आवास पर मुलाकात किया। इस मौके पर अंबादास दानवे ने शानू पठान और मर्जिया पठान को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मार्गदर्शन दिया। दानवे ने मर्ज़िया पठान की तारीफ करते हुए कहा कि हमें मर्ज़िया पठान के काम के बारे में जानकारी मिल रही है और मार्ज़िया एक सामाजिक कार्यकर्ता  रूप से जागरूक युवा हैं और अपने काम के कारण वह लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं।

       इस बीच अशरफ शानू पठान ने कहा कि ठाणे जिले के लोकसभा और विधानसभा चुनाव की चर्चा के बीच ठाणे जिले में महाविकास अघाड़ी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि ठाणे जिले में डा जितेन्द्र आव्हाड के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता महाविकास अघाड़ी को भारी सफलता दिलाएंगे।

संबंधित पोस्ट

संजय गांधी नेशनल पार्क के आस-पास रहने वाले 4 हज़ार लोगों का पहले चरण में पुनर्वास

Aman Samachar

5 लाख की बिजली चोरी मामले में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज 

Aman Samachar

 छठ पूजा की अनुमति देने के निर्णय का उत्तर भारतीय समाज ने किया स्वागत 

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में “नराकास अध्यक्षों के लिए राजभाषा सम्मेलन सह कार्यशाला” का आयोजन

Aman Samachar

पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए सैकड़ों कर्मचारियों का विधान भवन के निकला पैदल मार्च

Aman Samachar

जिले में कोरोना के 6318 सक्रीय मरीजों में 344 मरीज आक्सीजन बेड और 26 वेंटिलेटर पर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!