Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिलते ही जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर किया गया 

ठाणे [ युनिस खान ]  राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को सभी धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। कोरोना के चलते करीब डेढ़ वर्ष से धार्मिक स्थल बंद थे। मनपा में विपक्षी नेता अशरफ शानू पठान ने धार्मिक स्थलों से कोरोना को फैलने से रोकने के लिए मुंब्रा-कौसा क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों को दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर कराके कीटाणुरहित करा दिया है।
आज सुबह करीब छह बजे की नमाज अदा करने के बाद शानू पठान अपने साथियों के साथ गौसिया मस्जिद, हजरत फखरुद्दीन शाह बाबा दरगाह मस्जिद, तैयबा मस्जिद, दारुल फलाह मस्जिद, नशेमन मस्जिद, तनवर नगर मस्जिद, गौसिया मस्जिद, कौसा जामा मस्जिद आदि स्थलों में जंतुनाशक दवाओं का छिडकाव व सेनेटायजर कराया।  इसी तरह गणेश मंदिर, हनुमान मंदिर स्टेशन, दुर्गा माता मंदिर गए और इन मंदिरों में सैनिटाइजर और जंतुनाशक दवाओं का छिड़काव कराया।
इस मौके पर शानू पठान ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी है।  लेकिन जनता को इसका गलत  फायदा नहीं उठाना चाहिए जिससे पुनः कोरोना संक्रमण फैलने की स्थिति उत्पन्न हो। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजर, शारीरिक दूरी अपनाकर प्रार्थना करने की अपील किया है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा में 500 लोगों पर बिजली बिल का 10 करोड़ रुपये बकाया

Aman Samachar

नियमित अध्ययन कर सफलता प्राप्त करें- संजय केलकर 

Aman Samachar

लोकमान्य – सावरकर नगर में शिवसेना को झटका , मयूर शिंदे समेत अनेक भाजपा व शिवसेना कार्यकर्ता राकांपा में शामिल 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक व्यापक चालू खाता पैकेज किया शुरू

Aman Samachar

डेंटल इम्प्लांट्स के बाद इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें – डॉ चिराग देसाई

Aman Samachar

ठाणे पूर्व सैटिस – 2 परियोजना दिसंबर 2022 तक पूरी होगी – नरेश म्हस्के

Aman Samachar
error: Content is protected !!