Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिम्फ़नी को चौथी तिमाही में 64 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एयर कूलर बनाने वाली कपनी सिम्फनी लिमिटेड का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021 -22 की चौथी तिमाही में 1 . 58 प्रतिशत बढ़कर 64 करोड़ रूपये हो गया। सिम्फनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष यानी 2020 -21 की जनवरी -मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 63 करोड़ रहा था।

         कंपनी की परिचालन आय बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 13 . 27 प्रतिशत बढ़कर 384 करोड़ रूपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 339 करोड़ रूपये थी। सिम्फनी को घरेलू बाजार से 170 करोड़ रूपये जबकि वैश्विक बाजार से 214 करोड़ रूपये की आय हुई।  तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 17 . 87 प्रतिशत बढ़कर 310 करोड़ रूपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 263 करोड़ रूपये रहा था। इसके अलावा 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021 -22 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 13 . 08 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 121 करोड़ रूपये पर पहुंच गया।

    वित्त वर्ष 2020 -21 में यह 107 करोड़ रूपये था। सिम्फनी ने एक अन्य सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए दो रूपये अंकित मूल्य के शेयर पर 300 प्रतिशत या छह प्रतिशत का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी ने अचल बाकेरी को पांच साल के लिए फिर प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता ग्लोबल रिटेल बैंकिंग इनोवेशन अवार्ड, 2023

Aman Samachar

महिलाओं को लेकर बाबा रामदेव की जबान फिसली , दिया आपत्तिजनक बयान

Aman Samachar

साइबर सुरक्षा क्षमताओं को सशक्त करने के लिए सिडबी ने सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा टीकाकरण जांच में 13 और फर्जी आईकार्ड से टीकाकरण

Aman Samachar

हिन्दू मुस्लिम बहनों ने विधायक जितेन्द्र आव्हाड को बाँधी राखी 

Aman Samachar

तस्करी के लिए लायी दमन निर्मित 8 लाख रूपये की शराब जब्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!