Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

5 लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 1 लाख 33 हजार रूपये का माल 

भिवंडी [ युनिस खान ]  पिंपलास गांव पाइपलाइन मार्ग पर आधी रात के समय ठाणे की जाने वाले कार सवार से 3 लोगों ने मारपीट कर 83 हजार रुपये के सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में पुलिस 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 33 हजार रूपये का माल बरामद किया है।
           भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने बताया कि दर्शील हितेश गुटका (27) अपनी महिला मित्र के साथ किसी काम से भिवंडी से ठाणे की तरफ जा रहे थे। रात में भिवंडी के पास पिंपलास पाइपलाइन रोड से घर के रास्ते में जाते समय मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोगों ने उनकी कार सड़क पर रोक दिया। उनके साथ लकड़ी , डंडों से मारपीट कर उनके सोने के गहने मोबाइल सहीत 83 हजार रुपये का माल लूट कर तीनों लुटेरे फरार हो गए। इस संबंध में मामला दर्ज होते ही कोनगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपतराव पिंगले के मार्गदर्शन में पुलिस दल ने अब्दुल कादिर  शेख (24), उमर रहमान मंसूरी (24) व निहाल नजीर शेख (23) नामक तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूट का माल सलमान नजीब शेख (27) व राजेश कंडारे (24) को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने उक्त 3 आरोपियों के साथ दो और लोगों सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए सोने के आभूषण, मोबाइल फोन व लूटपाट में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 33 हजार रुपये कीमत का माल बरामद कर लिया है। मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत राव पिंगले कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

बंजारा समाज की मांगों को लेकर हम जल्द ही बैठक करेंगे – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

कार को बचाने के चलते पलटी ट्रक

Aman Samachar

वन मंत्री गणेश नाइक ने अलग-अलग विकास योजनाओं का किया निरीक्षण 

Aman Samachar

चर्मकार की मांग को लेकर आरपीआई एकतावादी अध्यक्ष ने शोले स्टाइल में किया आन्दोलन

Aman Samachar

19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव , मतगणना 4 जून को

Aman Samachar

कोपरी पुल पर एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कारीडोर की कांग्रेस ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!