Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

गंगासागर पुत्र असोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित 

ठाणे [ युनिस खान ] सामाजिक कार्यों में सक्रीय रहने वाली गंगासागर पुत्र असोसिएशन और साहनी कंसल्टेंसी की ओर से श्री विभूति प्रकाशानंद विद्यालय में विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित किया गया। असोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद की अध्यक्षता हुए इस कार्य का विद्यालय प्रबंधन की ओर से सराहना की गयी है।
        वागले इस्टेट इंदिरा नगर स्थित श्री विभूति प्रकाशानंद विद्यालय में असोसिएशन की ओर से पूर्व फ़ूड कमिश्नर कृष्णा दाभाडे की जयंती के अवसर पर नोटबुक और पेन वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अधिकारी लवलेश विश्वकर्मा ,शिक्षकगण और असोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद , सचिन साहनी , अर्जुन निषाद ,द्वारिका साहनी ,उपाध्यक्ष दीपचंद मल्लाह ,कोषाध्यक्ष राम आधार साहनी ,रामजीत निषाद ,वरिष्ठ सलाहकार पन्नेलाल साहनी ,समाजसेवक कृष्णकांत गुप्ता , शिवनारायण यादव ,शंकर यादव ,सुनील निषाद ,महादेव शिंदे , खजांची मल्लाह , चंद्रभूषण मल्लाह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
             असोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रकाश निषाद ने कहा कि हमारी संस्था सामाजिक कार्यों में हमेशा सक्रीय रहती है। इस बार संस्था ने शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए नोटबुक और पेन वितरित करने का निर्णय लिया है।  आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

संबंधित पोस्ट

सिग्नल स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर गरीब बच्चे ने खुद की बनाई फैब्रिकेशन कंपनी

Aman Samachar

वैक्सीन के बचे 7 हजार करोड़ रूपये का गरीब जनता के लिए राज्य सरकार घोषित करे पॅकेज

Aman Samachar

मेडिका पश्चिम बंगाल में युस्टेशियन बैलून कैथेटराइजेशन में अग्रणी

Aman Samachar

 राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने का प्रयास तेज 

Aman Samachar

फ़्यूचर जेनेराली ने ‘रोजमर्रा की सेहत’ की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया

Aman Samachar

स्मार्ट मीटर से बढ़ेगी ग्राहक सेवा की गुणवत्ता – विजय सिंघल

Aman Samachar
error: Content is protected !!