Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होंडा मोटरसाइकल एण्‍ड स्‍कूटर इंडिया ने लॉन्‍च किया नया 2025 डियो

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज डियो का नया वर्जन लॉन्च किया, जो OBD2B मानकों का अनुपालन करता है और कई उन्नत फीचर्स से लैस है। इसे युवाओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 2025 होंडा डियो की शुरुआती कीमतRs. 74,930 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।
नई डियो के लॉन्च के मौके पर, एचएमएसआई के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री सुतसुमु ओटानी ने कहा, ‘’डियो हमेशा से जोश और नवाचार का प्रतीक रहा है। 2025 डियो में हमने आधुनिक टेक्नोलॉजी, बेहतर प्रदर्शन और पर्यावरण के अनुकूल फीचर्स को जोड़ा है, जिससे यह स्कूटर का अनुभव नए स्तर पर पहुंचाता है। डियो की मूल मोटो स्कूटर की अवधारणा को बरकरार रखते हुए, हमने इसे और उन्नत बनाया है। हमें पूरा विश्वास है कि नया डियो भारतीय युवाओं की पहली पसंद बना रहेगा।”
इस अवसर पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर श्री अनुज माथुर ने कहा, “हमारा उद्देश्य ऐसा परिवहन समाधान प्रदान करना है जो हमारे ग्राहकों के जीवन को और बेहतर बनाए। 2025 डियो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है। इसका OBD2B मानकों का अनुपालन करने वाला इंजन न केवल नए उत्सर्जन मानकों के अनुकूल है, बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन और बेहतर ईंधन क्षमता भी सुनिश्चित करता है। यह मोटो स्कूटर हमारी टैगलाइन ‘डियो वान्ना हैव फन’ के अनुरूप है, जो राइडिंग का रोमांच और नई पीढ़ी की उम्मीदों को पूरा करता है।”
नया डियो: हाई-टेक फीचर्स और आकर्षक रंगों का संगम
2025 होंडा डियो में कई उन्नत फीचर्स जोड़े गए हैं, जो राइडिंग अनुभव को और भी बेहतर बनाते हैं। इसका 109.51cc सिंगल-सिलेंडर पीजीएम-एफआई इंजन अब OBD2B मानकों के अनुसार है। यह इंजन 5.85 kW पावर और 9.03 Nm टॉर्क देता है। साथ ही, इसमें ईंधन बचाने के लिए आइडलिंग स्टॉप सिस्टम का फीचर जोड़ा गया है।

संबंधित पोस्ट

अंतर विद्यालयीन ड्रामा प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

परियोजना प्रभावित घरों के लिए स्टांप शुल्क माफ़ करने का निर्णय ले सरकार – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar

पीएनबी ने पीएनबी रक्षक प्लस योजना के लिए भारतीय वायुसेना के साथ किया करार 

Aman Samachar

तीन शातिर चोर गिरफ्तार , 5.64 लाख का मॉल बरामद

Aman Samachar

थाना माहेश्वरी मंडल द्वारा रामदेव जी का जम्मा उत्सव भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न

Aman Samachar

ठाणे में मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो सफलतापूर्वक संपन्न

Aman Samachar
error: Content is protected !!