Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न पुरस्कार करोड़ों जनता का सम्मान – ओमप्रकाश शर्मा 

ठाणे [ युनिस खान ] भारत सरकार की ओर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है। इससे उनके चाहने वाले लाखों लोगों ने खोशी व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को दिया जाने वाला यह सम्मान देश की करोड़ों जनता का सम्मान है।
       भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने लालकृष्ण आडवाणी के साथ अपना फोटो साझा करते हुए कहा है कि आज मेरा मन प्रफुल्लित हो गया और पुरानी यादें ताजा हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि पर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवानी के साथ काम करने का हमें अवसर मिला। दो बार भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का मुझे सदस्य चुना गया। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को भारतरत्न सम्मान पहले ही दिया है। अब लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न सम्मान देने की घोषणा की गयी है।  यह मेरे जैसे लोगों के लिए बड़े गर्व की बात है। वर्ष 1994 -1995 में बंगलोर में हुई भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक के सदस्य के रूप में लालकृष्ण आडवानी के साथ अपना फोटो साझा कर पुरानी यादें ताजा कर रहें हैं।

संबंधित पोस्ट

संघर्ष संस्था की ओर से आयोजित सोनू निगम का पहला लाइव कार्यक्रम 30 अप्रैल को ठाणे में  

Aman Samachar

तालाबों के सौंदर्यीकरण, सड़क, सफाई कार्य का मनपा आयुक्त ने किया निरीक्षण

Aman Samachar

सब्जी मंडी में खराब रास्ते व गंदगी से लोग परेशान, मनपा की लापरवाही उजागर

Aman Samachar

मुंब्रा में पी एफ आई ने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रदर्शनी लगाकर दिलाई उनकी याद 

Aman Samachar

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

प्रिया वीडियो भोजपुरी चैनल पर देखें फ्री में फ़िल्म मोर पिया हरजाई

Aman Samachar
error: Content is protected !!