Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी मनपा सभापति धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

 भिवंडी [ युनिस खान ]  नगर सेवक व मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 1 के सभापति शरद नामदेव धुले को शांतिनगर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा धोखाधड़ी में लिप्त नगर सेवक धुले को ठाणे सेशन कोर्ट में पेश करने पर उन्हें 2 मई तह पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
        मिली जानकारी के अनुसार भिवंडी महानग रपालिका क्षेत्र स्थित गायत्री नगर के नगर सेवक व प्रभाग क्रमांक 1 सभापति शरद नामदेव धुले अपने बांधकाम व्यवसायिक साथीदार तारीख शेख के साथ मिलकर 2014 में नागांव स्थित निर्माणाधीन इमारत नीरा अपार्टमेंट में दुकान का गाला देने के लिए शिकायतकर्ता समर बहादुर यादव से 3 बार में 22 लाख रुपए लेकर रजिस्ट्री की थी.शिकायतकर्ता यादव का आरोप है कि पैसा देकर रजिस्ट्री कराए जाने के उपरांत भी नगर सेवक व सभापति शरद धुले नें इमारत में गाला पर कब्जा नही दिया और गाला मांगने पर डांट कर भगा दिया गया. बारंबार काफी मिन्नतों के बाद भी सभापति धुले द्वारा दुकान का गाला नही दिए जाने से परेशान यादव नें शांतिनगर पुलिस स्टेशन नें उक्त प्रकरण की शिकायत कर न्याय की फरियाद की.शांतिनगर पुलिस नें मामले की तहकीकात के बाद मनपा प्रभाग सभापति नगर सेवक शरद धुले को गिरफ्तार कर ठाणे सेशन कोर्ट में पेश किया. न्यायाधीश ने 2 मई तक नगरसेवक शरद धुले को पुलिस कस्टडी प्रदान की गई है.

संबंधित पोस्ट

वॉकहार्ट अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा कॉम्प्लेक्स अवेक कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग सर्जरी सफल

Aman Samachar

केरल राज्य सरकार के 21 प्रशिक्षु अधिकारियों ने नवी मुंबई की परियोजनाओं की सराहना की 

Aman Samachar

गोरखपुर में सिडबी द्वारा स्थापित आरओ और चिलर प्लांट का योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

Aman Samachar

 सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र, पिंपरी-चिंचवाड़ में कोहिनूर वर्ल्ड टावर्स का निर्माण

Aman Samachar

जिले के पांचवीं से बारहवीं के 422 विद्यालय कोरोना नियमों अधीन आज से शुरू 

Aman Samachar

टॉर्क फार्मा ने ‘बेटर टुगेदर’ के साथ हेल्थकेयर डायनेमिक्स को दिया नया रूप

Aman Samachar
error: Content is protected !!