Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

डेक्कन यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया में मास्टर आफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल में वृषाली यादव को छठा स्थान 

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ] मान्धाता ब्लाक के ग्राम सभा गोपालापुर की वृषाली यादव ने विदेश में एमआईटी में अपना परचम लहराते हुए गांव, समाज का सम्मान बढ़ाया है। वृषाली यादव के पिता मुंबई में अड़ानी ग्रुप की एक कंपनी में मैनेजर हैं और विरार में रहते हैं।
       वृषाली यादव मुंबई में ही पढाई करती थी, एमआईटी प्रोफेशनल की पढ़ाई के लिए आस्ट्रेलिया के डेक्कन यूनिवर्सिटी गयी, और एमआईटी प्रोफेशनल की पढ़ाई कर रही थी।  वृषाली यादव गोपालापुर के श्री राम कन्हैयालाल यादव की सुपौत्री है। समाजसेवी रविन्द्र यादव (शारदा) ने बताया कि वृषाली यादव होनहार, प्रतिभावान विद्यार्थियों में थी, मेधावी छात्र वृषाली यादव ने प्राथमिक शिक्षा से लेकर हाईस्कूल और ग्रेजुएशन तक कड़ी मेहनत के दम पर सराहनीय अंक हासिल कर हमारे घर परिवार का गौरव बढ़ाया है। वृषाली यादव की शिक्षा के प्रति लग्न और मेहनत के साथ साथ बिटिया को उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसलिए एमआईटी प्रोफेशनल की तैयारी के लिए आस्ट्रेलिया भेजा गया। आज बिटिया ने यूनिवर्सिटी में छठा स्थान हासिल किया है हम सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वृषाली यादव की इस शानदार सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधान विरेन्द्र यादव, यदुवंशी महासभा अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्र कांत यादव, सुरेश महाराज, पत्रकार विजय यादव,
 महेंद्र कुमार यादव, हरिकेश यादव (यदुवंशी ट्रांसपोर्ट), ‌शिवशंकर यादव , सीता राम सरोज, दीपक गौतम,  सहित भारी संख्या में लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

संबंधित पोस्ट

वडार समाज के अध्यक्ष बने बाबण्णा कुशाळकर

Aman Samachar

पांच लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का मनपा ने लिया महत्वकांक्षी निर्णय

Aman Samachar

नागालैंड में भाजपा-राष्ट्रवादी के साथ सत्ता आने पर क्या शिंदे गुट सत्ता छोड़ेगा – संजय घाडीगांवकर 

Aman Samachar

नेहरु गांधी परिवार के दो प्रधानमंत्रियों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 16 मार्च को आगमन

Aman Samachar

प्रतिवर्ष 11 कन्याओं का विवाह कराने का ब्रह्म फाउंडेशन ने लिया संकल्प

Aman Samachar

  सरोगेट माताओं व एग डोनर्स को कवर करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी बनी एगॉन लाइफ

Aman Samachar
error: Content is protected !!