Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रईस जूनियर कालेज में आयोजित हुई साइंस क्विज़ 

ठाणे ( युनिस खान ) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भिवंडी के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज में शनिवार 1 मार्च 2025 को इंटर क्लास साइंस क्विज मुकाबले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी ने उद्घाटन भाषण में शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों को अपने अंदर वैज्ञानिक प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ही विद्यार्थियों के करियर को उज्ज्वल बनाती हैं।
    मुकर्रम खान ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।असरार पठान ने सभी अतिथियों का परिचय सहित स्वागत किया। केएमई सोसायटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट यासीन मोमिन,स्कूल समिति के सदस्य डा अब्दुल हफीज अंसारी,नदीम तासे, इस्माइल बोबडे आदि कार्यक्रम में मौजूद थे। प्रतियोगिता दो भागों में आयोजित की गई थी। पहले भाग में 11वीं साइंस के सभी चार प्रभागों से चार टीमें शामिल थीं।प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दो टीमों को फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। फाइनल मुकाबला ग्यारहवीं साइंस ए और बी डिवीजन की  टीम के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11वीं साइंस बी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि 11वीं साइंस ए की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
     अतिथियों द्वारा दोनों टीमों को पुरस्कृत किया गया।निर्णायक की भूमिका काशिफ मोमिन ने अंजाम दिया। विज्ञान विभागाध्यक्ष साजिद अनवर ने अपने संबोधन में छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता के संयोजक लुकमान अंसारी, विज्ञान विभाग के शिक्षक निजामुद्दीन अंसारी, मुकर्रम खान, मुजदान शम्सी मुल्ला, सुमैया अंसारी व निगार अंसारी के साथ टेक्निकल टीम के सदस्य वजाहत अली मोमिन का कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान रहा।संचालन हिना फरहीन मोमिन,निजामुद्दीन अंसारी और मुज़दान शम्सी मुल्ला ने संयुक्त रूप से किया।समारोह में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं साइंस के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या उपस्थित थी।उपप्रधानाचार्य आमिर सिद्दीकी के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

संबंधित पोस्ट

गंगासागर पुत्र असोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित 

Aman Samachar

मनपा की शिवाजी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत से मचा हडकंप 

Aman Samachar

एचजीएच इंडिया के 12 वें एडिशन की मुंबई में शुरूआत

Aman Samachar

वेतन से वंचित ट्राफिक वार्डन को विधायक केलकर ने वितरित किया राशन

Aman Samachar

जिले में बनेंगे 500 आपदा मित्र;  प्रशिक्षण की हुई शुरुआत – अशोक शिंगारे 

Aman Samachar

 5 से 7 फरवरी तक रेलवे के विशेष मेगाब्लॉक के दौरान ठाणे से दिवा के बीच मनपा परिवहन की अतिरिक्त बसें 

Aman Samachar
error: Content is protected !!