Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ईडी ने मुंब्रा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के दफ्तर पर छापा मारा

ठाणे [ वंशिका चाचे ] ईडी ने आज सुबह मुंब्रा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यालय पर छापा मारा।  आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एसडीपीआई के भी शामिल होने का शक करते हुए ईडी ने दो दिन पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.  के.  फैजी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ईडी ने महाराष्ट्र में एसडीपीए के सभी कार्यालयों पर छापेमारी की। इस ऑपरेशन के दौरान ईडी के अधिकारियों ने एसडीपीआई के मुंब्रा कार्यालय के दो लोगों से पूछताछ की।

       मुंब्रा में एसडीपीआई के दफ्तर पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने महासचिव शाहरुख और उपाध्यक्ष सरफराज दोनों से छह घंटे तक पूछताछ की।  इस जांच के दौरान ईडी की टीम ने पार्टी के दस्तावेज, बैंक लेनदेन, नोटबुक, लैपटॉप को जांच के लिए जब्त कर लिया है। ईडी की टीम ने बताया कि इन दोनों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा। इस समय मुंब्रा में कानून-व्यवस्था की समस्या न हो इसके लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।

संबंधित पोस्ट

रेनॉल्ट इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण के लिए सीएससी के साथ मिलाया हाथ

Aman Samachar

असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए नगर सेवक ने अपने खर्च से लगाये सीसीटीवी कैमरे 

Aman Samachar

भारत पाक युद्ध के सैनिकों की कृतज्ञता प्रकट करने के सोल्जर मैराथन-विक्ट्री रन में दौड़े नागरिक 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री शिंदे के गृहक्षेत्र में उन्हें चुनौती देंगे पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगांवकर

Aman Samachar

अपना दवाखाना की जाँच कराने की भाजपा ने मनपा आयुक्त से की मांग 

Aman Samachar

यातायात पुलिस के साथ नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने मनाई दिवाली

Aman Samachar
error: Content is protected !!