Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

चौधरी भानु यादव पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

प्रतापगढ़ [ सुरेश महाराज ] कमासिन ब्लाक के आई का पुरवा स्थित चौधरी भानु यादव पब्लिक स्कूल में प्रथम वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक संजय यादव एवं उनकी माता सुंदरी देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। समाजसेवी मुन्ना यादव, पूर्व प्रधान रामदुलारे यादव, राजू, दिनेश, अमर सिंह यादव, प्रबंधक राजकुमार यादव सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नृत्य, गायन, कविता वाचन और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायिका रुचि यादव और ग्वाल राजेश यादव ने अपने शानदार गायन से माहौल में उत्साह भर दिया। संस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस वार्षिक उत्सव में न केवल बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि अभिभावकों ने भी उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के प्रथम वार्षिक उत्सव ने पूरे क्षेत्र में एक नई ऊर्जा का संचार किया और इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।

संबंधित पोस्ट

क्लस्टर डेवलोपमेंट कंपनी बनाकर 130 करोड़ रूपये देने के निर्णय के विरोध में राकांपा ने निकाला मोर्चा  

Aman Samachar

अमेरिका से ‘जंग’ लड़ना चाहता है चीन? South China Sea में उतारे शक्तिशाली बॉम्बर

Admin

कान में भी पहुंच सकता है कोरोना वायरस, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Admin

Coronavirus pandemic: BCCI suspends all domestic tournaments including Irani Cup

Admin

Gold Rate on 30 July: सोने की कीमतों में बढ़त, चांदी में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए भाव

Admin

Weather Update: कोरोना और त्योहारों के बीच भारी बारिश बढ़ाएगी मुसीबत, IMD का इन इलाकों में हाई अलर्ट

Admin
error: Content is protected !!