Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा के 2700 करोड़ के ठोस कचरा प्रबंधन टेंडर को रद्द करने की कांग्रेस ने मांग की

ठाणे ( युनिस खान ) मनपा ने कचरा संग्रहण और परिवहन करने का दस वर्षों के लिए 2700 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इस संबंध में ठाणे कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने मनपा आयुक्त सौरभ राव से मुलाकात की और ठोस अपशिष्ट निपटान प्रबंधन के लिए रिक्त पदों के लिए तकनीकी ज्ञान वाले अधिकारियों को नियुक्त करने की मांग उठाया।

         उन्होंने सवाल उठाया कि 2700 करोड़ की राशि किस आधार पर निकाली गई?  साथ ही, इस निविदा पर सलाहकार के रूप में नियुक्त व्यक्ति सुमित फैसिलिटीज और जेवी एनवायरमेंट दोनों के साथ वित्तीय हित हैं।  सलाहकार ने निविदा के नियम और शर्तें तय की हैं जिसके अनुसार इन दोनों कंपनियों को संयुक्त उद्यम में बैठना चाहिए।  कचरे के निपटान के साथ-साथ उससे खाद बनाने वाली कंपनी ठाणे क्लीन एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ठाणे मनपा अब तक 25 करोड़ का बकाया नहीं चुका सका है, जिसकी कई खामियां मनपा आयुक्त सौरभ राव को बताई गई हैं।
इसलिए ठाणे कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल पिंगले ने मनपा संकट में होने के कारण इस टेंडर को रद्द कर वार्षिक आधार पर टेंडर कराने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के माध्यम से मनपा के समक्ष जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे में पक्षी व प्राणियों के लिए स्मशान भूमि विकसित करने की मांग 

Aman Samachar

होम क्रेडिट इंडिया ने भारतीय बाज़ार में पूरे किए 10 साल

Aman Samachar

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइवइन टीकाकरण केंद्र विवियाना मॉल की पार्किंग में दो दिनों में होगा शुरू 

Aman Samachar

पीएनबी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरू एग्री इंफ्रा फंड अभियान के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार जीता

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शॉपिंग धमाका; आकर्षक डिस्काउंट के साथ आईफोन 14 जीतने का मौका

Aman Samachar

छठपूजा के बाद उपवन तलाव व घाट को शिवशांति प्रतिष्ठान कार्यकर्ताओं ने किया स्वच्छ

Aman Samachar
error: Content is protected !!