Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी को मिला “राजभाषा कीर्ति” पुरस्कार

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पंजाब नैशनल बैंक को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए “राजभाषा कीर्ति” द्वितीय पुरस्कार एवं दिल्ली बैंक नराकास (संयोजक : पंजाब नैशनल बैंक) को “राजभाषा कीर्ति” प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।

             ये “राजभाषा कीर्ति” पुरस्कार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, इंडोर स्टेडियम, सूरत में दिनांक 14 सितम्बर, 2022 आयोजित राजभाषा समारोह में माननीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार, श्री अमित शाह, गृह राज्यमंत्री श्री निशिथ प्रामाणिक, श्री अजय कुमार मिश्रा, रेल राज्य मंत्री एवं वस्त्र राज्य मंत्री श्रीमती दर्शना विक्रम जरदोश आदि गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अतुल कुमार गोयल जी तथा श्री समीर बाजपेयी, अध्यक्ष, दिल्ली बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (अंचल प्रबन्धक एवं मुख्य महाप्रबन्धक दिल्ली एवं एनसीआर, पंजाब नैशनल बैंक) ने ग्रहण किए।

      इस अवसर पर महाप्रबंधक-राजभाषा श्री देवार्चन साहू एवं सहायक महाप्रबंधक-राजभाषा श्रीमती मनीषा शर्मा, पंजाब नैशनल बैंक भी उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

गावदेवी मैदान में भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

Aman Samachar

मुलुंड के श्री केअर वृद्धाश्रम में गर्म कपडे , राशन व दवाओं का वितरण 

Aman Samachar

प्रभारी सहायक आयुक्त की सांठगांठ से शुरू अनधिकृत इमारत का निर्माण

Aman Samachar

भगवान परशुराम आर्थिक विकास महामंडल का स्वागत, अक्षय तृतीया को अवकाश घोषित करने की मांग 

Aman Samachar

अभिनेता ध्रुव वर्मा की फिल्म “नो मीन्स नो” रिलीज होने की तैयारी में

Aman Samachar

किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई महिला कांग्रेस ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!