Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

जमीयत उल राईन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट गरीब रोजदार को रोजा इफ्तार किट मुहैया कराएगा 

प्रतापगढ़ ( सुरेश महाराज ) जिले में समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से लगातार गरीब,जरूरतमंद और असहाय की मदद कर रहे जमीयत उल राईन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रमजान माह में गरीब, जरूरतमंद, असहाय रोजदार को रोजा इफ्तार किट महिने भर का राशन उपलब्ध कराएगा। जमीयत उल राईन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव इरफान राईन ने बताया कि हमारी संस्था साल भर गरीब, जरूरतमंद, असहाय लोगों के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में गरीब छात्र छात्राओं की मदद बगैर किसी भेदभाव के करती रही है।
       उन्होंने कहा कि हमारी संस्था को समाजसेवा में रूचि रखने वाले लोगों का सहयोग सालभर मिलता रहता है उन्हीं पैसे से हम गरीब और जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं। इरफान राईन ने बताया कि हम सभी की योजना है कि जिले में एक गर्ल्स डिग्री कालेज हो और जिले की बच्चियां निशुल्क शिक्षा ग्रहण करे। इरफान राईन ने माहे रमजान की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा और प्रेम बनाए रखने की अपील करते हुए गरीब जरूरतमंद असहाय रोजदार की मदद के लिए लोगों को आगे आने की अपील की। जमीयत उल राईन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को सहयोग करने वाले सभी लोगों का सचिव इरफान राईन ने शुक्रिया अदा किया।

संबंधित पोस्ट

चीन के ही हथियार का अब हो रहा उसके खिलाफ इस्‍तेमाल, अपने ही जाल में बुरा फंसा है ड्रैगन

Admin

नव वर्ष पर जिले अधिकारीयों को पालकमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आन लाईन दिलाई हरित ई शपथ 

Aman Samachar

इस रक्षाबंधन पर ये Smartwatch बन सकती हैं गिफ्ट का बेस्ट ऑप्शन, कीमत 2499 रुपये से शुरू

Admin

Choked Movie Review: कैसी रही नोटबंदी पर अनुराग कश्यप की सिनेमाई टिप्पणी, पढ़ें पूरा रिव्यू

Admin

इंसानों की तरह दो सांपों में भी हुई वर्चस्व की लड़ाई, देखिए यह वायरल वीडियो

Admin

संत श्री कुलदीप महतो का निधन पर लोगों लिए अंतिम दर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!