Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी का भविष्य बचाने की पुलिस आयुक्त से मांग 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा, ठाणे ,भिवंडी व आसपास के उप नगरों में बढ़ते नशा के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं युवाओं का भविष्य बचाने की मांग को लेकर धर्मगुरु , आल इंडिया सून्नी जमीयतूल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना सैयद मोइनुद्दीन अशरफ के नेतृत्व में उलेमा और बुध्दिजीवीयों के एक प्रतिनिधि मंडल ने ठाणे पोलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे से मुलाकात की। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने से बचाने में सहयोग करें। पुलिस आयुक्त डुंबरे ने कहा कि इस गंभीर समस्या पर पुलिस कार्रवाई कर रही है इसमें कोई ढिलाई नहीं होगी।
          इस बीच धर्मगुरु मौलाना सैयद अशरफ ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात मुखातिब होते हुए कहा कि मुंब्रा،भिवंडी , राबोड़ी आदि इलाकों में ड्रग्स का खुलेआम कारोबार फल फूल रहा है जो समाज के लिए बहुत ही घातक है।इस सामाजिक बीमारी को रोकने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की ही नहीं बल्कि इसके लिए समाज के विविध घटकों को आगे आने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इस वक्त पुलिस कड़ी कार्रवाई और निगरानी शुरू की है इस कार्य में समाज ने अन्य घटकों को सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझकर नशीले पदार्थ की बिक्री और सेवन करने वालों की पुलिस को सूचना देना चाहिए जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई हो सके। मौलाना सैयद अशरफ ने बताया कि मुंब्रा में हमें बहुत शिकायत मिल रही है। युवाओं का भविष्य को बचाने के लिए आज हम सब पुलिस आयुक्त से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आयुक्त डुंबरे ने अपना मोबाईल नंबर साझा करते हुए कहा कि जहां कहीं भी ड्रग्स बिकता नजर आए वह डायरेक्ट मुझे मैसेज करें , हम तत्काल कार्रवाई करेंगे। नशा के आलावा किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों को सूचना दें जिससे अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में मदद मिले।
        ड्रग्स के खिलाफ इसके पहले भी मौलाना सैयद अशरफ ने मुंब्रा में मुहीम चलाया जिससे पुलिस ने भी सक्रियता दिखाया था। इसके बावजूद मुस्लिम बस्तियों में ड्रग्स समाज और देश को खोखला बना रहा है। युवा पीढ़ी ड्रग्स की लत से बर्बाद हो रही है। इसे रोकना सबकी जिम्मेदारी है जब तक बड़े ड्रग्स माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई नहीं होती तब तक युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालना संभव नहीं होगा। उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ अभियान में समाज के सभी घटकों को आगे आने का आवाहन किया है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने अपनी व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में नए फीचर्स जोड़े

Aman Samachar

एक्सपायरी उत्पादों का केंद्र बना भिवंडी 

Aman Samachar

सरकारी कर्मचारियों के साथ निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को 28 दिन का वैतनिक अवकाश

Aman Samachar

कोपरी में बनने वाले तालुका क्रीडा संकुल का 14 करोड़ रूपये दिए जायेंगे –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

ओबीसी राजनितिक आरक्षण बहाल करने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर राकांपा ने मनाई खुशी 

Aman Samachar

उद्योगों के सहयोग के चलते महाराष्ट्र निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य है – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!