Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

डाबर के बोर्ड में पी. डी. नारंग की दोबारा नियुक्ति

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] डाबर इंडिया लिमिटेड के शेयरधारकों ने आज पांच साल की अवधि के लिए पी. डी. नांरग को फिर से कंपनी का होल-टाईम डायरेक्टर नियुक्त किया है। नारंग ग्रुप डायरेक्टर- कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स के रूप 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2028 तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे।
      डाबर इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में श्री नारंग की दोबारा नियुक्ति करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। उनके पास ग्लोबल एफएमसीजी कारोबार का गहन अनुभव है, बिज़नेस फाइनैंस को लेकर उनका उत्कृष्ट दृष्टिकोण है। अपने कारोबार को बढ़ाने के साथ हम दुनिया भर में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण के मिशन की दिशा में प्रयासरत हैं।’ डाबर इंडिया लिमिटेड के वाईस चेयरमैन श्री मोहित बर्मन ने कहा।
       चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट के रूप में प्रशिक्षित श्री नारंग के पास कॉर्पोरेट फाइनैंस एण्ड टैक्स प्लानिंग, इंटरनेशनल फाइनैंस, कैपिटल मार्केट्स, स्टै्रटेजिक प्लानिंग एण्ड मैनेजमेन्ट, मर्जर एण्ड एक्विज़िशन और कॉर्पोरेट गवर्नेन्स में 40 सालों से अधिक का अनुभव है। वे फाइनैंशियल स्ट्रक्चरिंग एवं स्टै्रटेजिंग प्लानिंग में विशेषज्ञ हैं और पिछले चार दशकों में उन्होंने डाबर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई है।

संबंधित पोस्ट

वर्तक नगर म्हाडा के 160 गरीब परिवारों को बेघर करने की साजिश – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम के लिए आज आचार्यों के द्वारा हुआ भूमिपूजन 

Aman Samachar

मिस्टर ,मिस एंड मिसेज स्पर्धा में चांदनी राउत ने जीता मिस स्टारलेट महाराष्ट्र फेस आइकॉन का ताज

Aman Samachar

ओबीसी समाज को अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए आगे आकर लड़ना होगा – डा जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

मनपा की प्रत्यक्ष महासभा आयोजित करने की मांग को लेकर विरोधी पक्षनेता ने मुंबई उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Aman Samachar

संस्कार क्लासेस के वार्षिक व सांस्कृतिक महोत्सव में छात्र व छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!