Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

लौहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया 

मुंबई [ युनिस खान ] लौहपुरुष भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती पर आयोजित समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जयंती समारोह का आयोजन महानगरी को ऑप क्रेडिट सोसाइटी मुलुंड में किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बाबूलाल सिंह पटेल ने किया।
         इस अवसर पर समाज सेवक बीरेंद्र पाठक अध्यक्ष महानरी मित्र मण्डल , प्रदीप गांगुर्डे उपाध्यक्ष,डा सचिन सिंह अध्यक्ष युवा ब्रिगेड असोसिएशन , योगेंद्र श्रीवास्तव फ़िल्म निर्माता , सुरेंद्र मिश्रा कोषाध्यक्ष, सुनीता श्रीवास्तव मैनेजर, राम अचल पटेल, कमला मुरारी सिंह, समाज सेवी अवधेश पटेल, गायत्री सिंह, आरती सिंह, राजकुमार सिंह, रवि बरनवाल,मनोज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
          डॉ बाबूलाल सिंह पटेल ने अपने संवोधन में कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् देश की
600 से अधिक रियासतों को देश में मिला कर देश को एकसूत्र में बांधने एवं देश की एकता अखंडता की नींव रखने का कार्य सरदार पटेल ने किया। बीरेंद्र पाठक ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि सरदार पटेल एक बार जो ठान लेते थे उसे पूरा करते थे। गुजरात में सोमनाथ का भव्य मंदिर प्रत्यक्ष उदाहरण है।

संबंधित पोस्ट

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड  ने ‘आकाश के चैंपियंस’ को किया सम्मानित

Aman Samachar

 एटीएम पर यूपीआई का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ बड़ौदा इंटरऑपरेबल कार्डलेस नकदी की सुविधा प्रदान करने वाला पहला पीएसयू बैंक

Aman Samachar

जी.एम.मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन सफल

Aman Samachar

नवी मुंबई से 35 लाख रूपये का पान मशाला जब्त , एफडीए व पुलिस की संयुक कार्रवाई

Aman Samachar

मकर संक्रांति महोत्सव में जरुरत मंद गरीबों को स्वीटर वितरित  

Aman Samachar

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बिजली का करंट से मृत व्यक्ति के परिजनों को मुवाजा देने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!