Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सामान्य तरह से होली मनाने का आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य में बड़े स्तर पर मनाई जाने वाली बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामान्य तरह ने मनाने का आवाहन महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने किया है। राज्य शासन के के मार्गदर्शक सूचना का कड़ाई से अनुपालन करने की बात कही गयी है।

                गत कुछ दिनों से राज्य के साथ ठाणे में कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में प्रतिदिन भारी वृद्धि हो रही है।  कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मार्च 2020 से बड़े आयोजनों पर रोक लगाया गया या फिर सिमित दायरे में अनुमति दी गयी।  अब पुनः कोरोना संक्रमण बढ़ने से सामाजिक , राजनितिक , सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को सिमित करने का निर्णय लिया गया है।  राज्य शासन के दिशानिर्देशों के आधार पर 29 मार्च 2021को होने वाले होली के आयोजन को सामान्य तरीके से मनाने का आवाहन महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा ने किया। इसमें कहा गया है कि जगह जगह पर होलिका दहन में बड़ी मात्रा में लकड़ी जलाने से वायु प्रदुषण बढ़ने व धूलिवंदन के दिन बड़े स्तर पर रंग का उपयोग करने से पानी की बर्बादी होती है। वायु प्रदुषण व पानी की बर्बादी टालने का आवाहन किया गया है। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर एकत्र जमा होने व भीड़ टालने का आवाहन किया गया है। किसी भी प्रकार भीड़ जुटाने वाले धार्मिक ,सांस्कृतिक कार्यक्रम व जुलुस का आयोजन न करने का आवाहन किया है। मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी मुहीम के तहत व्यक्तिगत तौर पर उत्सव को टालने का आवाहन किया गया है। शासन के आदेश का अनुपालन करने से टालमटोल करने व विरोध करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005की धारा 51 से 60 , संसर्ग रोग नियंत्रण अधिनियम 1897 व भादवि 1860 की धारा 188 के तहत दंडात्मक व कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित पोस्ट

अब इंश्‍योरेन्‍सदेखो के प्‍लेटफॉर्म पर मिलेंगी एलआईसी की पॉलिसीज   

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण , फेरीवाले , हाथगाड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई , सहायक मनपा आयुक्त पर हमला

Aman Samachar

भाजपा महिला मोर्चा की ओर विश्व परिचारिका दिवस पर परिचारिकाओं को किया सम्मानित

Aman Samachar

मौलाना हकीम अजमल खान अस्पताल में होगा उच्च-गुणवत्तापूर्ण उपचार 

Aman Samachar

सब्जी लेने जा रही महिला से 29 हजार के गहनों की ठगी 

Aman Samachar

ओडिसी ने फ्लिपकार्ट के साथ सहयोग करके ई-कॉमर्स की दुनिया में कदम रखा

Aman Samachar
error: Content is protected !!