Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पूर्वांचल फाउंडेशन के कजरी महोत्सव में उत्तर भारतीय समाज ने दिखाई एकता

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र की धरती पर हम उत्तर भारतीयों ने अपने परिश्रम से बहुत कुछ कमाया है उस कर्ज को उतारने के लिए भी अपना उत्तरदायित्व निभा रहे हैं . इस आशय का उदगार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद हरिबंस सिंह ने कहा कि मेरे अस्पताल और कालेज का लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है .उन्होंने उत्तर भारतीय समाज से आवाहन किया कि अमरी अस्पताल में सरकारी योजनाओं के तहत पांच लाख रूपये तक के मुफ्त आपरेशन की सुविधा उपलब्ध है . आप लोग इसका लाभ उठायें .

पूर्वांचल फाउंडेशन की ओर से आयोजित कजरी महोत्सव में महाराष्ट्र पूर्व गृह निर्माण मंत्री डा जितेन्द्र आव्हाड , पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह , पूर्व नगर विकास मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी , पूर्व सांसद आनंद परांजपे , मनपा के पूर्व विरोधी पक्षनेता मिलिंद पाटील ,टायटन अस्पताल के संचालक डा डी पी त्रिपाठी ,हाईलैंड अस्पताल प्रबंध निदेशक गोपाल सिंह , भवन निर्माता अनिल सिंह ,सिद्धार्थ संजय पाण्डेय समेत विविध क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे .अतिथियों ने आयोजक प्रभाकर सिंह पप्पू और मनपा परिवहन समिति के पूर्व सदस्य सुरेन्द्र उपाध्याय व पूर्वांचल फाउंडेशन के पदाधिकारियों और उनके सहयोगियों की सराहना किया . पूर्व मंत्री व विधायक डा आव्हाड ने कहा की कलवा पूर्व में उत्तर भारतीय बाहुल्य इलाके में नागरिक सुविधाएं नहीं थी . झोपड़ों को हटाने का प्रयास किया जा रहा था .हमने उत्तर भारतीय गरीब परिवारों का घर बचाने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया . आज सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं .हम हमेश उत्तर भारतीय समाज की सेवा के लिए चौबीस घंटे तैयार है . पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के संबंधों का उल्लेख करते हुए कजरी महोत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों का अभिनन्दन किया .

गायक दीपक सुहाना और राधा मौर्य ने कजरी गायन से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपनी माटी की यादों की ताजा करा दिया .पुर्व सांसद सिंह ने कजरी गाकर उत्तर भारतीयों को जोड़ने का कार्य किया .कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का  प्रभाकर सिंह पप्पू , सुरेन्द्र उपाध्याय , संतोष तिवारी ,प्रदीप सिंह , बबलू मिश्र आदि ने स्वागत किया .

संबंधित पोस्ट

एंटीलिया विस्फोटक कांड की अब जल्द बनेगी वेब सीरीज

Aman Samachar

 ब्लू डार्ट ने क्यू4 और वर्षांत के सकारात्मक नतीजे दिखाकर रिकॉर्ड प्रदर्शन किया

Aman Samachar

2021 में अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त सुरज शुक्ला

Aman Samachar

श्याम स्टील ने लॉन्च किया जी हुज़ूर; सभी निर्माण सामग्रियों को खरीदने के लिये एक बी2बी मार्केट प्‍लेस  

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पेयजल के दो कियोस्क की भेंट

Aman Samachar

भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी होली की बधाई 

Aman Samachar
error: Content is protected !!