Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पुलिस में झूठे मामले दर्ज कराये जाने से परेशान शिवसेना व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाई न्याय की गुहार

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र के शिवसेना शिंदे गुट व भाजपा पदाधिकारियों ने झूठे आरोप में फसाने और जान का खतरा होने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है . उनका कहना है तथाकथित भाजपा नेत्री रिदा रसीद के कहने के अनुसार काम न करने पर उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराया है . आगे उनके ऊपर हमला कराने की आशंका बनी हुई है .

आज पत्रकार परिषद बुलाकर शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के मुंब्रा कलवा अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त संगठक शादाब शेख ने आरोप लगाया कि रिदा रसीद ने उन्हें प्रतिबंधित मीट की सप्लाई करने के लिए कहा जिसका हमने इंकार कर दिया . इसके चलते उसने मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है .मेरी जान को खतरा है और भी मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराये जा सकते हैं . इसी तरह भाजपा अल्पसंख्यक पदाधिकारी मोहम्मद कासिफ फारूकी ने आरोप लगाया है कि मेरे खिलाफ रिदा ससीद ने 324 ,325 के तहत झूठे मामले दर्ज कराया है .शब्बीर के खिलाफ 354 का मामला दर्ज कराने का प्रयास किया गया लेकिन जांच में आरोप झूठा पाए जाने पर पुलिस ने उसे ख़ारिज कर दिया . उन्होंने कहा है कि भाजपा की आड़ लेकर वह अपने विरोधी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा रही है . जिसने विधायक के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करके गिरफ्तार कराने का प्रयास किया उन्हें अग्रिम जमानत लेना पड़ा है . वह सामान्य नागरिक व कार्यकर्ताओं को किस हद तक परेशान कर सकती है इसका इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है . वह महिला होने का गलत फायदा उठा रही है . उसके द्वारा परेशान किये जा रहे और भी लोग सामने आने वाले है . शादाब शेख और मोहम्मद कासिफ फारूकी ने मांग की है कि पुलिस पहले सच्चाई की जाँच करने के बाद ही मामला दर्ज करे .

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने 200 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाकर अपनी वित्तीय स्थिति को बनाया और मजबूत

Aman Samachar

पुनर्नवीनीकृत प्लास्टिक के ढक्कनों से बनी पर्यावरण-अनुकूल तिरंगा पट्टिका

Aman Samachar

एजेस फेडरल लाइफ इन्श्योरन्स ने अपना नया एश्योर्ड इनकम प्लान किया लॉन्च

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

Aman Samachar

भाजपा नेताओं ने शहर में अस्पताल शुरू करने का जिलाधिकारी को दिया प्रस्ताव 

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय के निकट सिद्धेश्वर तालाब में फिर मरी मछलियां _ नारायण पवार

Aman Samachar
error: Content is protected !!