Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोरोना प्रतिबंधक नियमों का उलंघन करने वाले कालसेंटर से वसूले 1 ,36 , 600 रूपये दंड

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए ब्रेक द चैन के अनुसार पूरे राज्य में संचार  बंदी लागु होने पर उसका उलंघन इ वालों के खिलाफ नवी मुंबई मनपा ने कार्रवाई शुरू किया है। तुर्भे की एक आयटी कंपनी से 1 लाख 36 हजार 600 रूपये दंड  वसूल किया है।

नवी मुंबई के तुर्भे स्थित अरिहंत आरा आयटी पार्क के आफिसबिंग कालसेंटर में 183 कर्मचारी उपस्थित मिले।  मनपा के तुर्भे विभाग के अधिकारी सुबोध ठाणेकर व दक्षता पथक ने पुलिस के उक्त कालसेंटर में छापा मारकर 1 लाख 36 हजार 600 रूपये दंड वसूल किया है।  इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का उलंघन करने पर 183 कर्मचारियों से 200 रूपये प्रति व्यक्ति के अनुसार 36 हजार 600 रूपये दंड  वसूल किया।  इसी तरह आफिसबिंग कालसेंटर के दो स्वतन्त्र कार्यालय से प्रत्येक से 50 हजार के अनुसार 1 लाख रूपये दंड  वसूल किया है। इसके पहले भी वाकिंग के लिए पार्क में गए लोगों से दंडात्मक कार्रवाई व अपराध दर्ज करने ने कार्रवाई किया है।  कोरोना को रोकने के लिए लागू संचारबंदी व प्रतिबंध के नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ मनपा कार्रवाई कर रही है। ब्रेक द चैन के आदेश का उलंघन कोरोना फ़ैलाने का कारन बन रहा है।  कोरोना संक्रमण रोकने का नागरिक व प्रतिष्ठानों का कर्तव्य है। इसका ध्यान रखते हुए कोरोना से सुरक्षा के नियमों का नागरिक पालन करें इस आशय आवाहन मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने किया है।

संबंधित पोस्ट

दशहरा 2024 ठाणे की रियल इस्टेट के लिए सकारात्मक होगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

सी20 के वैश्विक सीडबॉल अभियान द्वारा भारत के नाजु़क पारिस्थितिकी तंत्र में दस लाख से अधिक सीडबॉल फैलाए

Aman Samachar

डा सचिन सिंह के अभिनन्दन समारोह में जुटे विविध क्षेत्रों के लोग

Aman Samachar

जोगिला तालाब के पुनर्जीवित कार्य में विस्थापित 350 परिवारों का शीघ्र बीएसयूपी में पुनर्वास – महापौर

Aman Samachar

केएल डीम्ड (टू बी) यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश राज्‍य कौशल विकास निगम के साथ मिलकर राज्‍य कौशल प्रतियोगिता 2021 की मेज़बानी की

Aman Samachar

ईंट भट्ठा व्यवसाय को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा – कुंदन पाटील

Aman Samachar
error: Content is protected !!