Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कार्यक्रम में तीन मुख्य पुरस्कार देने की घोषणा 

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मठ व्यक्तियों को तीन प्रमुख पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। इसमें शेरे शेखावटी उपाधि से शेखावटी के सुपुत्र ,मुंबई में पढ़े लिखे एड बी एल शर्मा को विभूषित किया जायेगा। वे तीन दशकों से सामाजिक , राजनीतिक , सांस्कृतिक , धार्मिक ,जनकल्याण के कार्यों में सक्रीय व राजस्थानी समाज से जुड़े हैं। इसी तरह छत्रपति शिवाजी महाराज पुरस्कार हड्डी के प्रख्यात डाक्टर डा मिलिंद पाटील , महाराणा प्रताप पुरस्कार उद्योगपति उमाशंकर रुंगटा को देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इसकी घोषणा राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने के लिए हुई बैठक में जय परशुराम सेना के संस्थापक ओमप्रकाश शर्मा ने दी है। 

जय परशुराम सेना के अध्यक्ष व आयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि अग्रोहा विकास ट्रस्ट ठाणे , ब्रह्म फाउंडेशन ,श्याम परिवार , वागले इस्टेट सहयोगी के तौर पर साथ में आकर आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। आयोजन को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित कार्यक्रम में दस वर्ष की बालिका लाडली यति किशोरी का नानी बाई रो मायरो के कार्यक्रम के लिए ठाणे शहर में पहली बार आ रही है। यह कार्यक्रम राजस्थानी समाज के साथ अन्य समाज में काफी लोकप्रिय है। ठाणे के शरणम् विट्स होटल के ग्राउंड में 28 व 29 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजे से 6 तक होने वाला है। इससे पूर्व 28 दिसंबर को दोपहर कलश यात्रा निकाली जायेगी। होटल शरणम विट्स मैदान, कार्यक्रम स्थल पर 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे आचायों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया जायेगा।इसके लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।

 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रम्ह फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी व सदस्य , अग्रोहा विकास ट्रस्ट ठाणे के अध्यक्ष राजेश हलवाई ,श्याम परिवार ,वागले इस्टेट की अध्यक्ष सुमन शर्मा और इन संस्थाओं के पदाधिकारी आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं।    आयोजन समिति के अध्यक्ष बालमुकुन्द मिश्रा , उपाध्यक्ष रामचंद्र तोदी , महासचिव प्रदीप गोयनका ,सचिव राजेश हलवाई , जितेन्द्र शर्मा , जनार्दन शर्मा , विप्र फाउंडेशन ठाणे के अध्यक्ष महावीर शर्मा ,रमेश शर्मा ,ज्वेलर्स असोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जैन , महिला समिति की उमा शर्मा ,मंजू श्राफ , उषा गर्ग ,देवी ओझा , रंजना गुप्ता , रीना शर्मा आदि उपस्थित थी। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

रेंटल हाउसिंग के नागरिकों का स्थाई पुनर्वास नहीं कराने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी 

Aman Samachar

 आरबीआई का क्रेडिट लाइनों से वॉलेट और प्रीपेड कार्ड (पीपीआई) टॉप अप को बाहर करने के लिए कदम- निपुण जैन

Aman Samachar

मनपा आम चुनाव के लिए 47 प्राभागों के आरक्षण की निकलेगी लाटरी मंगलवार को

Aman Samachar

जिले के स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की निधि तैयार करें — डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar

हमारी पार्टी की शिक्षा है नए कार्यकर्ता, नेता बनाना; हम यही करेंगे – डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

जिंदगी हिट के बाद होम क्रेडिट इंडिया ने जारी किया खुशियों में देर कैसी के नाम से दूसरा ब्रांड कैंपेन

Aman Samachar
error: Content is protected !!