Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद करने की मांग को लेकर भाजपा ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

ठाणे [ इमरान खान ] भंडारली में डंपिंग के लिए तीन लाख 65 हजार वर्ग फीट जमीन लेने के बावजूद मनपा प्रशासन द्वारा दिवा डंपिंग ग्राउंड को बंद नहीं करने से नागरिकों को दुर्गन्ध का सामना करना पद रहा है। नागरिकों की समस्या को लेकर दिवा डंपिंग ग्राउंड पर भाजपा की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। दिवा डंपिंग ग्राउंड की ओर आने वाले वाहनों को रोक उसके  विरोध में नारे लगाए गए।

         मनपा में भाजपा के पूर्व गटनेताओं मनोहर डुंबरे, मिलिंद पाटणकर, नारायण पवार के नेतृत्व में डंपिंग ग्राउंड को बंद करने के लिए तीव्र आंदोलन किया गया।  उसके बाद दस दिन के भीतर दिवा डंपिंग ग्राउंड बंद नहीं होने पर जोरदार आंदोलन करने की चेतावनी भाजपा नेताओं ने दी है। दिवा डंपिंग ग्राउंड कई वर्षों से चल रहा है जो अपनी क्षमता समाप्त कर चुका है।  प्रतिदिन बड़े पैमाने पर कचरा डंप करने से नागरिक परेशान हैं। भाजपा विधायक व जिलाध्यक्ष निरंजन डावखरे के नेतृत्व में दिवावासियों ने भी डंपिंग का कड़ा विरोध किया था। इस आंदोलन के बाद मनपा प्रशासन ने डंपिंग ग्राउंड बंद करने का आश्वासन दिया था। हालांकि, बंद नहीं होने से नागरिक अभी भी परेशान हैं।  इसी पृष्ठभूमि में विधायक निरंजन डावखरे के सुझाव पर आज जोरदार आंदोलन किया गया।  दिवा डंपिंग ग्राउंड में जा रही वाहनों को भाजपा कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने रोक दिया।  उस समय पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। मनपा के दिवा प्रभाग समिति के प्रभारी सहायक आयुक्त फारूक शेख ने यहां डंपिंग ग्राउंड को जल्द बंद करने का आश्वासन दिया।
इस आन्दोलन में भाजपा के पूर्व गटनेता मनोहर डुंबरे , मिलिंद पाटणकर, नारायण पवार, दिवा भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोहिदास मुंडे, मुंब्रा मंडल अध्यक्ष कुणाल पाटिल, शील मंडल अध्यक्ष बलराम पाटिल, कार्यकारी सदस्य गणेश भगत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

संबंधित पोस्ट

वैज्ञानिकों के पहले राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी

Aman Samachar

आईएमएमसीसी ने भिवंडी की रेणू बिड़ला को बनाया ब्रांड एम्बेस्डर

Aman Samachar

रोटरी क्लब ने भक्ति वेदांत अस्पताल को दी कई अत्याधुनिक मशीनें

Aman Samachar

पीएनबी के राजभाषा समारोह एवं कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने लगाये खूब ठहाके

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म हम सूर्यवंशम हैं का ट्रैलर 10 जनवरी की सुबह 10 बजे रिलीज

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने अपने हेडक्वार्टर से झंडी दिखाकर मुंबई साइक्लोथॉन को रवाना किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!