Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

गणेश कोकाटे हत्या मामले में पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

ठाणे [ युनिस खान ] कशेली गांव में गोलीबारी कर गणेश कोकाटे की हत्या मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की घटना 7 दिसंबर 2022 को हुई थी इसके बाद नारपोली पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। अन्तः अपराध शाखा की यूनिट 5 ने कार्रवाई दो आरोपियों को वागले इस्टेट से गिरफ्तार कर लिया है।
         अपराध शाखा यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके के ने बताया कि हत्यारों के नाम धनराज उर्फ धन्या तोडणकर और संदिपकुमार सोमेलाल कनोजिया हैं। कोकाटे की हत्या के पहले  ठाणे के गोल्डन डाइज नाके पर गत 17 सितंबर 2022 को गोलीबारी की गई थी।  जिसमें कोकाटे बाल-बाल बचा बच गया और इसको लेकर चीतलसर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।  इसके साथ ही नारपोली पुलिस थाने में भी मामले दर्ज कराए गए थे। इसी बीच इस मामले की जांच पड़ताल अपराध शाखा की यूनिट 5 को सौंपा गया। यूनिट 5 की टीम ने जब कोकाटे की हत्या प्रकरण के पहले हुई गोलीबारी की जांच पड़ताल की तो पाया गया कि इस हत्याकांड को धनराज उर्फ धन्या तोडणकर व उसके एक साथी ने अंजाम दिया है।
       सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण शिंदे को गुप्त जानकारी मिली कि कोकाटे हत्या का आरोपी मंगलवार को सवेरे इंदिरा नगर नाका इलाके में आने वाला है। पुलिस ने सुबह 9:30 बजे इंदिरा नगर नाके  पर पुलिस टीम ने जाल बिछा दी। आरोपी धनराज रमाकांत तोडणकर [ 33 ] इंदिरानगर, ठाणे व  संदिपकुमार सोमेलाल कनोजिया, [ 27 ]  सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ श्रीनगर पुलिस थाने में विभिन्न तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं । उन्होंने बताया कि माथाडी और ठेकेदारी को लेकर हत्या करने की जानकारी सामने आई है।

संबंधित पोस्ट

भारी बारिश से भिवंडी का वराला देवी तालाब ओवरफ्लो

Aman Samachar

कोविड-19 के इस मुश्किल समय में हेल्थ और हाइजिन से जुड़े प्रोडक्ट्स पर एशियन पेंट्स का जोर: अमित सिंगलेे

Admin

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया अपना क्यूआर साउंड बॉक्स

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मनपा आयुक्त की उपस्थिति में हुई कार्रवाई 

Aman Samachar

भीषण गर्मी में पक्षी और प्राणी की प्यास बुझाने के लिए वन क्षेत्र में लगे पानी के 24 हौद 

Aman Samachar
error: Content is protected !!