Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

परिवहन उप प्रबंधक को निलंवित करने की मांग को लेकर समिति सदस्य दी आन्दोलन की चेतावनी

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा परिवहन सेवा को सक्षम बनाने के लिए भारी खर्च के बावजूद करीब दस वर्षों से घाटे में घाटा हो रहा है। परिवहन समिति ने उप प्रबंधक को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए तत्काल निलंवित करने की मांग किया है। मनपा परिवहन सेवा के मनमानी कार्यभार को लेकर मनपा प्रशासन  व पदाधिकारी हमेशा प्रबंधन के कामकाज  और उदासीनता पर सवाल उठाते रहे हैं।

             मनपा परिवहन समिति सदस्य शमीम खान ने शुक्रवार की सभापति विलास जोशी से मिलकर परिवहन सेवा के मनमानी कार्यभार का मुद्दा उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। उन्होंने कहा की परिवहन सेवा के अधिकारी भ्रष्टाचार में जुटे हैं जिसके चलते परिवहन सेवा का घाटा बढ़ रहा है।  नागरिकों को समय से व्यवस्थित बस सेवा उपलब्ध कराने में सफलता नहीं मिल रही है।  परिवहन सेवा ठेके की बसों पर निर्भर हो गयी है। करोड़ों रूपये खर्च करने के बावजूद उसकी अपनी बसें डिपो में खड़ी धूल चाट रही हैं।  शमीम खान ने कहा कि अधिकारीयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं  गयी तो आने वाले छः वर्षों में परिवहन सेवा में सुधार की उम्मीद नहीं की जा सकती है। परिवहन उप व्यवस्थापक दिलीप कानडे को तत्काल निलंवित करने की मांग को लेकर मंगलवार को परिवहन कार्यालय में धरना आन्दोलन करने की चेतावनी दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे साथ परिवहन सदस्य नितिन पाटील ,मोहसिन शेख , प्रकाश पाटील आन्दोलन में शामिल होंगे।  शमीम खान ने कहा  है कि गृहनिर्माण मंत्री डा. जितेन्द्र आव्हाड ,शहर जिला राकांपा अध्यक्ष आनंद परांजपे ,प्रदेश महासचिव सैयद अली अशरफ ,  मनपा में गटनेता नजीब मुल्ला के मार्गदर्शन व विरोधी पक्षनेता अशरफ शानू पठान के सहयोग से परिवहन मुख्यालय के सामने आन्दोलन किया जायेगा। शमीम खान ने परिवहन प्रबंधक को अपनी मांग का ज्ञापन   दिया है। उन्होंने परिवहन सभापति विलास जोशी से भी कार्रवाई की मांग किया है।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया

Aman Samachar

सिडबी ने एमएसएमई को असुरक्षित ऋण के लिए सह-उधार व्यवस्था में किया प्रवेश 

Aman Samachar

एमबीपीए कर्मचारियों के बकाया भुगतान नहीं होने पर उच्च न्यायालय में अपील की जाएगी

Aman Samachar

किसानों को मिलने वाले 11.66 करोड़ रुपए मुआवजे के घोटाले की जांच की मांग 

Aman Samachar

संपत्ति कर में 100 फीसदी ब्याज माफी की अभय योजना 15 जनवरी 2024 तक बढ़ी 

Aman Samachar

शिवसेना उद्धव बालासाहेब की हल्दी कुंकू में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!