Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्‍याम स्‍टील आईपीएल फ्रैंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्रधान प्रायोजक बनी 

लखनऊ  [ अमन न्यूज नेटवर्क ] प्राइमरी टीमटी बार्स बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी, श्‍याम स्‍टील ने आज आईपीएल फ्रैंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ इसके प्रधान प्रायोजक (प्रिंसिपल स्‍पॉन्‍सर) के रूप में साझेदारी करने की घोषणा की है। इस सहयोग से श्‍याम स्‍टील को एचएसएम बाजारों में और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपने ब्राण्‍ड और व्‍यवसाय की मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी। इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां संस्‍करण 31 मार्च 2023 को नरेन्‍द्र मोदी स्‍टेडियम, अहमदाबाद में शुरू होगा।

इस साझेदारी के तहत लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाड़ी और आधिकारिक सदस्‍य मैच के दिन अपनी जो आधिकारिक जर्सी पहनेंगे, उसमें पीछे की ओर श्‍याम स्‍टील का लोगो होगा। यह लोगो इस फ्रैंचाइजी के ऑन-ग्राउंड मैचों के दौरान भी प्रमुखता से दिखाई देगा। ब्राण्‍ड के पास आंतरिक उपयोग और प्रचार उद्देश्‍यों के लिये खिलाड़ियों की तस्‍वीरों और टीम के लोगो के इस्‍तेमाल का अधिकार होगा। यह साझेदारी प्रिंट, आउटडोर, टेलीविजन, डिजिटल और सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर भी दिखेगी, जोकि टूर्नामेंट की पूरी अवधि में चलेंगे। यह सहयोग तीन वर्ष के लिए किया गया है।

     इस साझेदारी पर अपनी बात रखते हुए, श्‍याम स्‍टील इंडस्‍ट्रीज लि. के निदेशक श्री ललित बेरीवाला ने कहा, “हम सबसे लोकप्रिय फ्रैंचाइजी में से एक, लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ खुद को जोड़कर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। यह टीम प्रतिभा, अनुभव और उत्‍साह का सबसे सटीक मिश्रण है। भारत क्रिकेट का दीवाना है और यह साझेदारी देशभर में अपने लक्षित दर्शकों के बीच ब्राण्‍ड की हाई रिकॉल बनाने में हमारी मदद करेगी। उत्‍तर प्रदेश हमारे लिये एक महत्‍वपूर्ण बाजार है, क्‍योंकि यह उत्‍तर भारत के बाजारों के लिये हमारा द्वार है और हमें उम्‍मीद है कि इस साझेदारी का वहाँ पर सकारात्‍मक प्रभाव होगा। हम दोनों ब्राण्‍ड्स के लिये एक बेहद सफल सीजन की आशा करते हैं।”

    आरपीएसजी स्‍पोर्ट्स के सीईओ कर्नल विनोद बिष्‍ट ने कहा, “हमें श्‍याम स्‍टील जैसे प्रतिष्ठित ब्राण्‍ड के साथ लंबी अवधि की एक साझेदारी करने पर बड़ी खुशी हो रही है। इस ब्राण्‍ड और हमारे फ्रैंचाइजी में कई समान खूबियाँ हैं और हमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनके साथ काम करने का इंतजार है। इस साझेदारी से श्‍याम स्‍टील अपने ब्राण्‍ड पर जागरूकता बढ़ाएगी, प्रासंगिकता निर्मित करेगी और लक्षित दर्शकों के साथ जुड़ेगी। लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ साझेदारी से ब्राण्‍ड श्‍याम स्‍टील को भारत और विदेशों में टूर्नामेंट देखने वाले लाखों दर्शकों के साथ तुरंत जुड़ने में मदद मिलेगी। ब्राण्‍ड ने डिजिटल और पारंपरिक मंचों पर एक्टिवेशंस की एक श्रृंखला लाने की भी योजना बनाई है, ताकि साझीदारों के साथ जुड़ाव और ब्राण्‍ड रिकॉल बढ़े।

    श्‍याम स्‍टील 5000 करोड़ रूपये के वार्षिक टर्नओवर के साथ अब धीरे-धीरे विस्‍तार की अवस्‍था में है और कोविड-19 महामारी से उपजी अड़चनों से जीत रही है। यह कंपनी नये भारत के निर्माण की अभिन्‍न भागीदार है और 2030-31 तक 300 मिलियन टन स्‍टील के उत्‍पादन के लक्ष्‍य को साकार करने में सार्थक योगदान देने के लिये प्रतिबद्ध है। विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा इस कंपनी का चेहरा हैं और सोनू सूद इसके ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर्स में से एक हैं। श्‍याम स्‍टील ने हाल ही में विजय देवरकोंडा को भी अपने प्रसिद्ध प्रचारकों में शामिल किया है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिला अस्पताल एमएमआर के नागरिकों के लिए वरदान साबित होगा – उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

जूडो प्रतियोगिता की विजेता श्रद्धा गिरी को शिवशान्ति प्रतिष्ठान ने किया सम्मानित

Aman Samachar

रमजान तक मुंब्रा कौसा की यातायात समस्या सुलझाने का प्रयास शुरू – अशरफ पठान

Aman Samachar

कोरोना में पति को खोने वाली विधवा महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश 

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar

मजदूर के घर से मिले 30 करोड़ रूपये मामले दो अधिकारी समेत 10 पुलिस कर्मी निलंवित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!