Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

डॉ अबुतालिब अंसारी की पुस्तक”ग़िज़ाई राज़ का हृदय रोग तज्ञ डॉ अनवारुलहुदा के हाथो विमोचन

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बुरहानपुर ओल्ड ब्वाइज एसोसिएशन भिवंडी द्वारा डॉ अबुतालिब अंसारी की संतुलित आहार का मानव शरीर के लिए आवश्यकता एवं उपयोगिता पर आधारित पुस्तक”ग़िज़ाई राज़ “का विमोचन समारोह भिवंडी के सनोबर हाल में मशहूर हृदय रोग तज्ञ डॉ अनवारुलहुदा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बता दें की “ग़िज़ाई राज़ ” डॉ अबुतालिब अंसारी की चौदहवीं पुस्तक है जिका विमोचन समारोह के अध्यक्ष के हाथों संपन्न हुआ।
          मुख्य अतिथि के रूप में इम्पा महाराष्ट्र के जनरल सेक्रेटरी डॉ ज़ुबैर शेख एवं विशेष अतिथि के रूप में मोहम्मद रफ़ी अंसारी,डॉ अब्दुल हफ़ीज़ अंसारी तथा डॉ शगुफ्ता अंसारी उपस्थित थीं।कार्यक्रम के संचालक सीमाब अनवर मोमिन ने उपस्थित मेहमानो का परिचय प्रस्तुत किया तथा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।अध्यक्षीय भाषण में डॉ अनवारुलहुदा ने संतुलित आहार को मानव शरीर के लिए आवश्यक एवं उपयोगी बताते हुए “ग़िज़ाई राज़ “के विमोचन पर पुस्तक के लेखक डॉ अबुतालिब अंसारी को बधाई दी और किताब को डॉक्टर्स सहित आम लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए मानव स्वास्थ के लिए गाइड बताया। उन्होंने   कहा कि किताबे बहुमूल्य होने के साथ ज्ञान का भंडार होती है इस लिए  किताबों को मांगकर नही,खरीद कर पढना चाहिए।                    मोहम्मद रफ़ी अंसारी ने डॉ अबुतालिब अंसारी की साहित्यिक,सामाजिक एवं उपचार से संबंधित सेवाओं पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए इनकी चौदहवीं पुस्तक को भी अत्यंत उपयोगी बताया।समारोह में डॉ अब्दुल हफ़ीज़ अंसारी और डॉ शगुफ्ता अंसारी आदि ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए डॉ अबुतालिब अंसारी को पुस्तक के विमोचन पर बधाई दी और पुस्तक में बताये गए संतुलित आहार की उपयोगिता एवं महत्व की विस्तृत जानकारी दी।।रईस जूनियर कालेज के पूर्व उपप्रधानाचार्य अब्दुल अज़ीज़ अंसारी ने डॉ अबुतालिब अंसारी की साहित्यिक,सामाजिक एवं स्वास्थ सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र उनकी खिदमत में पेश किया।
         इस अवसर पर विभिन्न साहित्यिक,सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा डॉ अबुतालिब का सत्कार किया गया और उनकी सेवा में पुष्पगुच्छ,शाल और तोहफा पेश किया गया।पुस्तक के लेखक डॉ अबुतालिब अंसारी ने अपने मनोदगार ब्यक्त करते हुए समारोह के आयोजक मंडल का तथा बधाई देने वालों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा किया। समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्ति,डॉक्टर्स,शिक्षक,विद्यार्थी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सीमाब अनवर मोमिन ने किया।डॉ खुर्शीद के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

संबंधित पोस्ट

जब तक राम का नाम रहेगा तब तक दुनिया से सनातन धर्म खत्म नहीं होगा – दाजी पणशीकर

Aman Samachar

डॉ विनय का नाम आईईए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज, मुकेश के सौ गाने किए प्रस्तुत

Aman Samachar

महात्मा गांधी पसंदीदा राष्ट्रीय नायक , 89% छात्र स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानने के इच्छुक – ब्रेनली सर्वे

Aman Samachar

आवश्यक कार्य के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बुधवार को जलापूर्ति बंद 

Aman Samachar

1181 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले 1 लाख 33 हजार रुपये दंड

Aman Samachar

बुटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के चुनाव में रवि सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!