Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्याम मेटैलिक्‍स ने सेल टाइगर टीएमटी री-बार्स के लॉन्च के साथ अपनी राष्ट्रव्यापी उपस्थिति को मजबूत किया 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी एकीकृत धातु उत्पादक, श्याम मेटैलिक्‍स ने अपने प्रीमियम सेल टाइगर टीएमटी री-बार्स को लॉन्च किया है। यह लॉन्‍च कंपनी के राष्ट्रीय विस्तार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी भारत में फेरोअलॉय के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है, पेलेट क्षमता में अग्रणी है, और स्पंज आयरन क्षमता के मामले में चौथी सबसे बड़ी कंपनी है।

        मैक्स एआर वैल्यू की विशेषता वाला अत्याधुनिक सेल टाइगर टीएमटी री बार, अपनी असाधारण सीमेंट बॉन्डिंग क्षमताओं के साथ कंस्‍ट्रक्‍शन इंडस्‍ट्री में क्रांति लाने के लिए तैयार है। 5.5/6 mm से32 mm तक के आकार में उपलब्ध, यहरी-बार दोष-मुक्त कार्य, चिकनी सतह स्थितियों और कम तापीय चालकता सुनिश्चित करते हैं, इसलिए येवे आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए पसंदीदा विकल्‍प हैं। बारीकियों पर सावधानीपूर्वक ध्यान देकर तैयार किया गया, सेल टाइगर टीएमटी री-बार्स असाधारण ताकत, टिकाउपन और विश्वसनीयता दर्शाते हैं। बिल्डरों और निर्माण पेशेवरों की अलग-अलग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया, सेल टाइगर टीएमटी बार अनूठा प्रदर्शन प्रदान करता है, जिससे मजबूत और स्थायी संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित होता है।

         अत्याधुनिक तकनीकों को शामिल कर, इस बेहतरीन टीएमटी री-बार्स को बेहतर ताकत, टिकाउपन  औरडिजाइन में लचीलापन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। रेनफोर्स्‍ड सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) आधुनिक निर्माण परियोजनाओं का एक महत्वपूर्ण घटक है और यह सेल टाइगर रि-बार्स इसका शानदार पूरक है। इन टीएमटी बार्स का इमारतों, औद्योगिक शेड्स, ट्रांसमिशन टावर्स, बांधों, सड़कों और अन्य विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में काफी इस्‍तेमाल किया जाता है। इसके अलावा,  वायर रॉड्स और बीम, चैनलऔर एंगल्‍स जैसे संरचनात्मक सामानों के साथ, श्याम मेटैलिक्‍स उच्च गुणवत्ता वाले टीएमटी बार में सबसे अच्छा विकल्प प्रदान करता है।

 श्री अनीश मिश्रा, सीनियर वीपी सेल्स एंड मार्केटिंग, श्याम मेटैलिक्‍स, नेलॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हम क्रांतिकारी मैक्स एआर वैल्यू की विशेषता वाले अत्याधुनिक सेल टाइगर टीएमटी री–बार की पेशकश के साथ कंस्‍ट्रक्‍शन इंडस्‍ट्री में एक महत्‍वपूर्ण बदलाव देखने के लिए तैयार हैं। 

संबंधित पोस्ट

मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री राणे के खिलाफ ठाणे पुलिस में मामला दर्ज

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीता ग्लोबल रिटेल बैंकिंग इनोवेशन अवार्ड, 2023

Aman Samachar

चुरू नागरिक संघ के स्नेह सम्मेलन में चुरू के सपूत ओमप्रकाश शर्मा हुए सम्मानित 

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

5 लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद किया 1 लाख 33 हजार रूपये का माल 

Aman Samachar

ध्वज दिवस पर निधि जुटाने के उद्देश्य शत प्रतिशत पूरा किया जायेगा – राजेश नार्वेकर

Aman Samachar
error: Content is protected !!