Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से एफएडीए ने की मुलाकात 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ऑटोमोबाइल डीलर संघ एफ ए डी ए को सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी से भारत के ऑटो रिटेल क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।इस अवसर पर गडकरी को 5 वें ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया गया है | जो 14 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में होटल ली-मेरिडियन में आयोजित हो रहा है।              चर्चा का एक महत्वपूर्ण पहलु में एफ ए डी ए के द्वारा नितिन गडकरी को प्रस्तुत एक अनुरोध पत्र जिसमे 100-125 CC श्रेणी के दो पहिया वाहनों पर GST दर पर पुनर्विचार की मांग की गई थी ।

        एफएडीए के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा “यदि  भारत 2047 में 47 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था  बनना चाहता है, तो हमारे ऑटोमोबाइल उद्योग का प्रत्येक हिस्सा अपने शिखर पर कार्य करना चाहिए। दो पहिया  वाहनों की 75% से अधिक आटो रिटेल में हिस्सेदारी  है और पूरे दो पहिया वाहनों के विक्रय  में 100-125 CC श्रेणी के  वाहनों की हिस्सेदारी 70% से अधिक है। दो पहिया वाहनों की बिक्री आज भी प्री- कोविड समय के मुकाबले 20%+ से अधिक की गिरावट की स्थिति में है। दो पहिया वाहनों पर जीएसटी को 28% से 18% तक घटाना सिर्फ एक आर्थिक रणनीति से अधिक है। यह सामान्य लोगों को सशक्त बनाने और ग्रामीण मोबिलिटी को बढ़ावा देने के बारे में है।

       जबकि ऑटोमोबाईल क्षेत्र की कई श्रेणियों में कोविड 19 महामारी के बाद प्रशंसनीय वापसी दर्ज की गई है, लेकिन दो पहिया वाहन क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित है। एफ ए डी ए मानता है की जीएसटी की समीक्षा विशेष रूप से ग्रामीण भारत में संभावित खरीददारों पर बोझ को कम करने में महत्वपूर्ण रूप से मदद  करेगी, और इस महत्वपूर्ण उद्योग खंड की पुनरावृति को प्रेरित करेगी।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक सहित 6 आईबीए पुरस्कार – 2022 प्राप्त किये

Aman Samachar

रेनो इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को किया मज़बूत 

Aman Samachar

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से मुलाकात में पीएनबी ने विकास में सहयोग, बैंकिंग सेवाएं देने की प्रतिबद्धता की जाहिर 

Aman Samachar

धूमधाम से मना श्री रामानुग्रह धाम स्थापना दिवस

Aman Samachar

कौशल्य विकास के जनजागरण सम्मेलन में 125 युवाओं ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

शिवशांती प्रतिष्ठान के स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar
error: Content is protected !!